Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलकाता के 'हीरो' शुबमन गिल की तारीफ में कप्तान कार्तिक ने कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में जीत हासिल की। केकेआर की जीत में कप्तान दिनेश कार्तिक के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। गिल अंत तक अर्धशतकी पारी खेलकर नाबाद रहे और केकेआर को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। शुभमन ने 36 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से ये रन बनाए थे। वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 गेंद पर नॉटआउट 45 रन ठोके। इन दोनों ने मिलकर सीएसके के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद कप्तान कार्तिक ने शुभमन की जमकर तारीफ की।

कार्तिक ने मैच के बाद गिल की तारीफ करते हुए कहा, "फ्रेंचाइजी को मैं इसका श्रेय देना चाहूंगा कि उन्होंने टीम में इतने अंडर-19 क्रिकेटरों को चुना। ये सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, खासकर शुभमन गिल। मैं ज्यादा हाइप नहीं बनाना चाहता, जिससे शुभमन पर अतिरिक्त दबाव बने, लेकिन वह एक खास खिलाड़ी हैं।" कार्तिक ने आगे कहा कि "मैं गिल के अंदर भारतीय टीम के कई सालों को देख सकता हूं। गिल कई साल तक नीली जर्सी में खेलेंगे। आने वाले समय में मैं उसे भारत के लिए काफी मैचों में खेलता हुआ देखता हूं।"

कार्तिक ही नहीं टीम के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का भी मानना है कि शुभम गिल एक खास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैच के बाद पीयूष ने कहा, "इन मैचों की शुरुआत से पहले हमारे शिविर के दौरान मैंने कहा था कि गिल एक खास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। गुरुवार को उन्होंने इसे साबित कर दिया।"

Story first published: Friday, May 4, 2018, 18:09 [IST]
Other articles published on May 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+