श्रेयस अय्यर बोले, 'मैंने गंभीर को बाहर नहीं किया', जानिए किसका था फैसला
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 11 के अपने 7वें मुकाबले में जब दिल्ली डेयरडेविल्स उतरी तो लोगों को एक अलग ही खेल की उम्मीद थी। इसका कारण था दिल्ली का नए कप्तान के साथ मैदान में उतरना। दरअसल पिछले खराब प्रदर्शन के कारण जब गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी तो युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई। लेकिन इस बल्लेबाज ने किसी को निराश नहीं किया। पहली बार कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए।
साथ ही दिल्ली को बहुत ही जरूरी जीत दिलाई। अय्यर ने 40 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि जब टॉस हारने के बाद उनसे टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया तो सभी चौंक गए। दरअसल टीम में गंभीर नहीं खेल रहे थे। सभी ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने कप्तान बनते ही गलत फैसला लिया है क्योंकि उन्हें बिना कप्तानी के एक मौका मिलना चाहिए था। हालांकि अब श्रेयस अय्यर ने सफाई दी है।
दिल्ली की इस जीत के बाद नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस बताया कि गौतम गंभीर को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला खुद गंभीर ने लिया था। अय्यर ने बताया, 'गंभीर को ड्रॉप करने का आइडिया उनका नहीं था, बल्कि पूर्व कप्तान (गौतम गंभीर) ने खुद ही यह फैसला किया था।' इस मौके पर अय्यर ने गंभीर की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने जो किया वह बड़े साहस का काम है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
