नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत से पहले ही दिल्ली डेयरडेविल्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उसके धाकड़ गेंदबाज कगीसो रबाडा इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बने रबाडा चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली की टीम ने इस बार गौतम गंभीर को लंबे समय के बाद फिर से टीम में शामिल करते हुए कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को कप्तान बनाया है। हालांकि पिछले तमाम खराब रिकॉर्ड के बावजूद दिल्ली इस बार दावेदार मानी जा रही है लेकिन अब उसके लिए ये बड़ा झटका है। बता दें कि कगीसो रबाडा इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं।
एक ताजा प्रेस रिलीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी ने लिखा, 'कगीसो को कमर के निचले हिस्से में खिंचाव आया है। इसकी वजह से वो अगले तीन महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे। उन्हें (रबाडा) सभी शारीरिक गतिविधियों से एक महीने का ब्रेक लेना होगा ताकि वो जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर सकें।' दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत गुहा ने कहा है कि कोचिंग टीम और गौतम गंभीर मिलकर रबाडा का रिप्लेसमेंट तय करेंगे।
We're gutted to announce that @KagisoRabada25 will be missing the upcoming VIVO @IPL due to an injury.
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) April 5, 2018
We wish the pacer a speedy recovery and cannot wait to see him in DD colours next season!
Take care, champ! ❤#DilDilli pic.twitter.com/vAbJhHvj4i