For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो अभी बदली नहीं है आईपीएल मैचों की टाइमिंग! यहां फंस रहा है पेंच

नई दिल्ली। आईपीएल के ग्यारहवें सीजन के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। आईपीएल के 11वें संस्करण की शुरुआत 6 अप्रैल से मुंबई में होगी। छह अप्रैल को मुबई में ओपनिंग सेरेमनी होगी, मुंबई में ही सीजन का पहला मैच सात अप्रैल को खेला जाएगा। 50 दिन से ज्यादा तक ये सीजन चलेगा। ग्यारहवें सीजन का फाइनल मैच 27 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए भिडेंगी।

हालांकि वैसे तो आईपीएल फिर से अपनी सफलता के झंडे गाड़ने के लिए तैयार है लेकिन इन सबके अलावा एक बड़ा पेंच फंसा दिखाई दे रहा है। जी हां, दरअसल आईपीएल के नए सीजन में मुकाबलो की टाइमिंग में बदलाव के प्रस्ताव पर आठ में से तीन फ्रेंचाइजीज ने आपत्ति दर्ज करा दी है।

बता दें कि सोमवार को बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने इस सीजन में पहला मैच दिन में 4 बजे की बजाय साढे 5 बजे और दूसरा मुकाबला शाम को 8 बजे की बजाय 7 बजे कराए जाने का प्रस्ताव दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कमसे कम तीन फ्रेंचाइजीज ने बोर्ड से इस बात का आपत्ति दर्ज कराई है। फ्रेंचाइजीज का कहना है कि बिना उनको भरोसे में लिए अकेले ऐसा फैसला नहीं लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस साल आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। चैनल ने दर्शकों के हिसाब से समय तय करने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन आईपीएल रेवेन्यू मॉडल के तहत फ्रेंचाइजीज इस फैसले में 50 फीसदी की स्टेक होल्डर हैं लिहाजा उनकी सहमति के बिना आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल यह फैसला नहीं ले सकती है। वहीं इस मामले में आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि मैचों की टाइमिंग बदलने पर अंतिम फैसला फ्रेंचाइजीज की सहमति के बाद ही होगा।

Story first published: Tuesday, January 23, 2018, 14:43 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+