|
आरसीबी को अपनी घरेलू टीम से घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी
हालांकि आरसीबी को अपनी घरेलू टीम से घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। खासतौर पर विराट कोहली से जिन्होंने दो मैचों में अब तक 52 रन ही बनाए हैं। पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले ब्रेंडन मैकुलम भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। गेंदबाजी में अब तक असरदार दिखे क्रिस वोक्स बल्लेबाजी में अब तक कारगर साबित नहीं हुए हैं। हालांकि आरसीबी के लिए उमेश यादव कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक भी फॉर्म में हैं। हालांकि उसके मुख्य गेंदबाज युजवेंद्र चहल पिछले दोनों मैचों में प्रभावित करने में असफल रहे।
|
राजस्थान की उम्मीदें संजू सैमसन पर टिकी
वहीं दूसरी तरफ पिछले मैचों में राजस्थान अभी वैसा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई है जैसा की उससे उम्मीद की जा रही थी। उसके पास इस सीजन के दो सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट। हालांकि पिछले मैच में कप्तान रहाणे ने 40 गेंदों पर 45 रन बनाकर फॉर्म में वापसी करने के संकेत दिए थे। इसके अलावा राजस्थान की उम्मीदें संजू सैमसन पर टिकी होंगी क्योंकि संजू इकलौते बल्लेबाज हैं जो निरंतर रन बना रहे हैं। इसके अलावा डीआर्सी शॉर्ट भी पिछले प्रदर्शन को भूलाकर बेहतर पारी खेलने पर ध्यान देंगे। वह दो मैचों में केवल 10 रन ही बना पाए हैं। राजस्थान के लिए सबसे चिंता की बात है उसके सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स का आउट ऑफ फॉर्म चलना। हालांकि दोनों टीमें अपने तीसरे मुकाबले में उन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी जो अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम राजस्थान रॉयल्स
रविवार, 15 अप्रैल
मैच 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम राजस्थान रॉयल्स
शाम 4 बजे IST, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु


Click it and Unblock the Notifications
