For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: पंजाब के घर में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स

मोहाली। आईपीएल 11 का 12वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को रात 8 बजे से मोहाली में खेला जाएगा। ये वो मैच है जिसका दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार था। वो इसलिए क्योंकि पंजाब की कप्तानी रविचंद्रन अश्विन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अश्विन का इससे पहले पूरा आईपीएल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए बीता है। लेकिन इस बार चेन्नई ने अश्विन को रिटेन नहीं किया था। अब अश्विन पंजाब के कप्तान हैं और अब ने धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इस सीजन का उनका पहला मैच है।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स अपने इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत की लय कायम रखना चाहेगी। दोनों टीमों का लीग में यह तीसरा मैच है। सीएसके ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी। इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया था।

ऑलराउंडर डेविड विली ने टीम को ज्वाइन कर लिया है

धोनी की टीम में ड्वेन ब्रावो और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा धोनी, रविंद्र जडेजा, फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायडू जैसे मैच विनर टीम में हैं। हालांकि चेन्नई के लिए बुरी खबर ये है कि सुरेश रैना दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि धाकड़ ऑलराउंडर डेविड विली ने टीम को ज्वाइन कर लिया है। जो संभवतः रैना की जगह पंजाब के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। गेंदबाजी में हरभजन सिंह, जडेजा और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी और तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर, शेन वॉटसन और शॉर्दुल ठाकुर अच्छी लय में हैं। खासकर शेन वॉटसन जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

करीबी हार झेलने के बाद मुकाबले में उतरेगी पंजाब

दूसरी ओर पंजाब की टीम अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से करीबी हार झेलने के बाद मुकाबले में उतरेगी। इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में उसने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराया था। आइपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंदों में) बनाने वाले केएल राहुल पहले ही साबित कर चुके हैं कि टीम ने उन्हें 11 करोड़ में क्यों खरीदा था। उन्होंने बेंगलूर के खिलाफ मुकाबले में 30 गेंदों पर 47 रन बनाए थे। पंजाब अगर इस मैच में लगातार विकेट नहीं गंवाता तो वह 155 से ज्यादा का स्कोर आसानी से खड़ा कर सकता था, जो उसने पहले बल्लेबाजी कर बनाया था।

टीम के लिए अश्विन सबसे कारगर होंगे क्योंकि...

पंजाब के लिए चिंता की बात मध्यमक्रम की बल्लेबाजी है जहां युवराज सिंह फ्लॉप चल रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह दो मैचों में क्रमश: 4 और 12 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। हालांकि इन सबके अलावा टीम के लिए अश्विन सबसे कारगर होंगे क्योंकि वे चेन्नई को सबसे अच्छी तरह जानते हैं। कुल मिलाकर चेन्नई अश्विन का पहला घर जिसके खिलाफ वे मोहाली में उतरेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

रविवार, 15 अप्रैल

मैच 12: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

रात 8 बजे IST, आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली

Story first published: Sunday, April 15, 2018, 0:39 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+