For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview स्मिथ-वार्नर की कमी को भुलाकर पहला मैच जीतने के इरादे से उतरेंगी राजस्थान-हैदराबाद

हैदराबाद। आईपीएल 11 का चौथा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स के बीच रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला ही खिताब अपने नाम किया था। वहीं हैदराबाद ने भी 2016 में खिताब जीता था। लेकिन तब दोनों टीमों में क्रमशः स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे मैच जिताऊ खिलाड़ी थे जो बॉल टेम्परिंग के आरोप में एक साल का बैन झेल रहे हैं।

हालांकि दोनों टीमों ने स्मिथ और वार्नर की जगह दूसरे खिलाड़ी चुन लिए हैं लेकिन इन खिलाड़ियों की कमी शायद ही पूरी हो पाए। जहां राजस्थान ने दक्षिण अफ्रीका के विस्फोट बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को शामिल किया है तो वहीं हैदराबाद ने एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल किया है। जहां स्मिथ की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे राजस्थान का नेतृत्व करेंगे वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैदराबाद की कमान संभालेंगे।

सनराइजर्स ने नीलामी में अधिकतर पुराने खिलाड़ियों को बनाये रखा है तो वहीं रॉयल्स ने बेन स्टोक्स (12.5 करोड़ रुपये) और जयदेव उनादकट (11.5 करोड़ रुपये) जैसे खिलाड़ियों पर काफी पैसे खर्च किये और वे इस सीजन की सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।

इसके अलावा राजस्थान ने इस बार जोफ्रा आर्चर को 7.2 और करिअप्पा गौतम को 6.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा राजस्थान के पास बिग बैश लीग (बीबीएल) के प्लेयर ऑफ द सीरीज बने स्टार बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट भी हैं। दिग्गज शेन वार्न राजस्थान के कोच हैं। ऐसे में टीम एक बार फिर से 2008 के प्रदर्शन को दोहराने उतरेगी।

वहीं 2016 में आईपीएल जीतने वाली हैदराबाद की टीम में वार्नर की अनुपस्थिति से शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा खालीपन आया है। एलेक्स हेल्स शिखर धवन के साथ पारी की अच्छी शुरूआत करने में सक्षम हैं। सनराइजर्स में मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए मनीष पांडे और यूसुफ पठान को लिया गया है जबकि वह सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली टीमों में भी शामिल है। भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और अफगान सनसनी लेग स्पिनर राशिद खान व बांग्लादेशी स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम के गेंदबाजी अक्रमण को सबसे मजबूत बनाते हैं।


सोमवार, 9 अप्रैल
मैच 4: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
समय- रात 8 बजे IST
वेन्यू- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव, ऑनलाइन के लिए हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


Story first published: Sunday, April 8, 2018, 23:16 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+