
हैदराबाद। आईपीएल 11 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच बुधवार को रात 8 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। जहां राजस्थान की टीम को हैदराबाद ने 9 विकेट हराया, वहीं दिल्ली को पंजाब की टीम ने 6 विकेट से मात दी था। दोनों टीमें इस बार नए कप्तानों के साथ नए कलेवर में दिख रही हैं। जहां दिल्ली टीम की कमान गंभीर संभाल रहे हैं, तो वहीं राजस्थान की अगुआई अजिंक्या रहाणे कर रहे हैं।
दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में खराब प्रदर्शन किया था हालांकि अब वे अपना दूसरा मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। ये मैच राजस्थान के लिए बेहद खास होगा। दरअसल उसके होम ग्राउंड जयपुर में आखिरी बार कोई मुकाबला साल 2013 में खेला गया था, यानी 5 साल बाद इस मैदान पर क्रिकेट की वापसी हो रही है। ऐसे में राजस्थान अपने फैंस को जीत का तोहफा देने उतरेगी।
हालांकि दिल्ली के लिए अच्छी बात ये है कि उसके कप्तान गंभीर शानदार फॉर्म में है। गंभीर ने मैच में दिल्ली फिफ्टी बनाई थी। गंभीर का साथ देने के लिए टी20 के सबसे खतनाक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो होंगे। दूसरी तरफ राजस्थान के ओपनर्स डार्सी शॉर्ट और अजिंक्या रहाणे भी पूरा जोर दिखाने उतरेंगे। हालांकि पहले मैच में जोड़ी फ्लॉप रही थी।
मोहाली में पंजाब के खिलाफ दिल्ली के पहले मैच में डेनियल क्रिश्चियन, क्रिस मॉरिस और ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी का नमूना जरुर दिखाया था लेकिन वे टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। जरूरत होगी इन बल्लेबाजों को मैदान पर अपना शत प्रतिशत योगदान देने की। इसके अलावा टीम में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल भी जुड़ रहे हैं। ऐसे में अगर मैक्सवेल को किसी एक विदेशी खिलाड़ी की जगह शामिल किया गया तो गेम में आनंद आ सकता है। उनकी हिटिंग पॉवर से दुनिया वाकिफ है।
दिल्ली के पास अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, राहुल तेवतिया, डेनियल क्रिश्चियन और लियाम प्लंकेट जैसे अनभवी गेंदबाज हैं। वहीं राजस्थान की बात करें तो पहले मैच में संजू सैमसन को छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया। राजस्थान के पास आईपीएल के सबसे महंगे बॉलर के रूप में जयदेव उनादकट हैं तो बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में बेन स्टोक्स हैं लेकिन पहले मैच में दोनों ही परफॉर्म नहीं कर पाए। अब दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतने के लिए पूरा दम लगाएंगी।
बुधवार, 11 अप्रैल
मैच 6: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स
रात 8 बजे IST, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव और हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं।