IPL Match Preview: जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी हैदराबाद, रोहित के आगे चुनौती

हैदराबाद। आईपीएल 11 का सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां हैदराबाद को अपने पहले मैच में आसान सी जीत हासिल हुई है तो वहीं मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स ने अपने पिछले मैच में राजस्थान को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा था तो मुंबई अपने घर में जीता हुआ मैच 1 विकेट से हार गई थी। अगर दोनों टीमों के पहले मैच की बात करें तो हैदराबाद का पहला मैच परफेक्ट गया था लेकिन मुंबई को अपनी डेथ ओवर्स में गेंदबाजी सुधारनी होगी।

सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण सबसे दमदार है। उनके पास भुवनेश्वर कुमार जैसा सीम और स्विंग गेंदबाज है जबकि बिली स्टानलेक के पास रफ्तार है और सिद्धार्थ कौल सटीक गेंदबाजी में माहिर हैं। अफगान सनसनी स्पिनर राशिद खान की लेग ब्रेक और गुगली बल्लेबाजों के लिए भय सी लगती है। वहीं शाकिब अल हसन बाएं हाथ के बेहतरीन स्पिनर ऑलराउंडर हैं। हैदराबाद की बल्लेबाजी में शिखर धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में 77 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने भी शानदार पारी खेली थी। हालांकि हैदराबाद को अपने पहले मैच में बल्लेबाजी स्ट्रेंथ को चेक करने का मौका नहीं मिल पाया और उसे मात्र 1 विकेट खोकर ही जीत हासिल हो गई।

दूसरी तरफ रोहित शर्मा के आगे हैदराबाद को उसके घर में हराने की कठिन चुनौती होगी। मुंबई ने पिछले मैच में 165 रनों का स्कोर बनाया था जो जीत के लिए काफी साबित नहीं हुआ। रोहित के अलावा एविन लुईस और किरॉन पोलार्ड को भी हैदराबाद के खिलाफ अपना दम दिखाना होगा। मुंबई को इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खल सकती है। पांड्या चोटिल हैं। हालांकि उनके खेलने को लेकर अभी तक टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मुंबई के गेंदबाजों में बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान और मैक्लेनघन की पिछले मैच में जमकर धुनाई हुई थी। ऐसे में उन्हें सटीक लय और लेंथ में गेंदबाजी करनी होगी।


गुरुवार, 12 अप्रैल
मैच 7: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स पर, ऑनलाइन के लिए हॉटस्टार पर


Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 22:47 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+