For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए भिड़ेंगी मुंबई-दिल्ली

मुंबई। आईपीएल 11 का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच शनिवार को शाम 4 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में करीबी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली को भी पहले मैच में पंजाब के हाथों फिर दूसरे मैच में राजस्थान के हाथों हार गई। हालांकि राजस्थान के खिलाफ मैच में बारिश ने दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा की और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई को अब तक दो रोमांचक मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक एक विकेट से हराया।

पांड्या का चोटिल होना मुंबई को भारी पड़ सकता है

मुंबई के लिए दोनों मैचों में 1-1 विकेट से हार दिल तोड़ने वाली रही है। हालांकि अब रोहित शर्मा की टीम तीसरे मैच में अपने घर में दिल्ली की मेजबानी करेगी और उसे उम्मीद रहेगी कि घरेलू दर्शकों को जीत का तोहफा दे। मुंबई के पास कप्तान रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के ईवन लुईस, कीरॉन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के रहते हुए भी मुंबई की टीम अच्छा स्कोर नहीं बना सकी। यहां तक की रोहित शर्मा भी पिछले दोनों मैचों में फ्लॉप रहे। आईपीएल से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे और श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में नाकाम रहे रोहित दोनों मैचों में सस्ते में आउट हुए। मुंबई के लिए हार्दिक का चोटिल होना बुरी खबर है। हार्दिक हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेले थे। ऐसे में उम्मीद है कि वे दिल्ली के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा मुंबई की टीम कृणाल पंड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेज सकती है। कृणाल ने पिछले मैचों में गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से शानदार परफॉर्म किया।

मुंबई के लिए इस गेंदबाज ने जगाई है उम्मीद

इसके अलावा मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वे गिरते विकटों के बीच भी रन गति को तेजी से आगे बढ़ाते रहे हैं। मुंबई के गेंदबाजों की बात करें तो मयंक मार्कंडे ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैला दी है। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई आसानी से मैच हारती दिख रही थी तभी मयंक ने एक के बाद एक 4 विकेट झटके और मुंबई की वापसी कराई और मैच आखिरी गेंद तक गया। वह अभी तक 2 मैचों में सात विकेट ले चुके हैं। तेज गेंदबाजों मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रदीप सांगवान और कृणाल को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा जो महंगे साबित हुए हैं।

दिल्ली को हर विभाग में सुधार की जरूरत

वहीं दिल्ली डेरडेविल्स की बात करें तो उसके लिए गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक हर विभाग में सुधार करना होगा। दिल्ली के बल्लेबाज अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। श्रेयस अय्यर, कप्तान गंभीर, ऋषभ पंत जिस तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं वैसे नहीं बना पा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली का सारा दारोमदार आस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर भी होगा। ओपनर कोलिन मुनरो से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली के गेंदबाजों को कसी हुई गेंदबाजी करनी होगी। स्पिनरों में खासकर लेग स्पिनर अमित मिश्रा की भूमिका अहम होगी। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी से भी बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

शनिवार 14 अप्रैल

मैच 9: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

शाम 4 बजे IST, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स पर और ऑनलाइन के लिए हॉटस्टार पर।

Story first published: Friday, April 13, 2018, 22:25 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+