For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: नए अवतार में दिखेगी किंग्स इलेवन पंजाब, ये रहा फुल स्क्वॉड

नई दिल्ली। आईपीएल के शुरुआती सीजन में युवराज सिंह, ब्रेट ली, एस श्रीसंत की उपस्थिति के कारण किंग्स इलेवन पंजाब को ट्रॉफी का शीर्ष दावेदार माना जाता था। हालांकि, वे अपने पहले सीजन में से लेकर और आगामी सत्रों में लगातार अपने प्रशंसकों को निराश कर चुके हैं। लेकिन जॉर्ज बेली को कप्तान बनाने के बाद उनकी किस्मत 2014 में जरूर बदली। 2014 में वे फाइनल तक पहुंचे लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए। ये पूरे इतिहास में उनका बेस्ट प्रदर्शन था।

उसके बाद वे क्रमशः 2015, 2016 और 2017 में 8वें, 8वें और 5वें स्थान पर रहे। 2018 के लिए पंजाब ने केवल ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिटेन किया है। लेकिन नीलामी में उन्होंने कई चौंकाने वाले नामों को अपने साथ जोड़ा है। इनमें सबसे बड़े तीन नाम हैं युवराज सिंह, आर अश्विन और क्रिस गेल। पंजाब की को-ऑनर प्रीती जिंटा ने नीलामी के समय हर बड़े खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। इसके अलावा पंजाब ने केएल राहुल के लिए सबसे बड़ी बोली (11 करोड़ रुपए) लगाकर सभी को चौंकाते हुए अपने साथ जोड़ा है।

राहुल को पिछले साल बेंगलुरू ने साइन किया था। पंजाब की टीम ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिस गेल को तीसरी बार बोली में खरीदकर उनमें विश्वास दिखाया है। हालांकि गेल के अलावा पंजाब की टीम में अच्छी ताकत है। एरॉन फिंच, डेविड मिलर और ऑलराउंडर एंड्रयू टाई की मौजूदगी में कोच वीरेंद्र सहवाग के लिए टीम चयन करना जरूर सिरदर्द देगा।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बार पंजाब के लिए खेलेंगे। उनकी पुरानी टीम चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया। ऑलराउंडर युवराज सिंह की अपनी घरेलू टीम में वापसी हो गई है। पंजाब ने ट्रिपल सेंचुरीयन करुण नायर को भी अपने साथ जोड़ा है। ये रहा पंजाब की टीं का फुल स्क्वॉड-


टीम स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 21 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी- 7
बचा हुआ फंड- 10 लाख रुपये
रिटेन किए हुए खिलाड़ी
भारतीय- अक्षर पटेल (6.75 करोड़ रुपए)
विदेशी- कोई नहीं


नीलामी के समय खरीदे गए खिलाड़ी-
भारतीय
: केएल राहुल, आर अश्विन, करुण नायर, अंकित सिंह राजपूत, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक दागर, मंजूर डार।
विदेशी- एंड्रयू टाइ, एरोन फिंच, मार्कस स्टोनीस, मुजीब जद्रान, डेविड मिलर, क्रिस गेल, बेन डाउरिश।


इस सीजन पंजाब के लिए सबसे महंगा खिलाड़ी:
केएल राहुल - 11 करोड़ रुपये (नीलामी में)


Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 11:39 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+