रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रनों से हराया
मोहाली। आईपीएल 11 का 12वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मोहाली में खेला गया। जहां पंजाब ने चेन्नई को 4 रनों से हरा दिया। आखिरी गेंद पर धोनी ने छक्का जरूर लगाया लेकिन वे चेन्नई को 4 रनों से हारने से नहीं बचा पाए। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चन्नई सुपरकिंग्स केवल एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी। सुरेश रैना की जगह मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया लेकिन वे कोई खास कमाल नहीं कर पाए। इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब में दो बदलाव हुए। मार्कस स्टोनिस की जगह क्रिस गेल और अक्षर पटेल की जगह बरिंदर सरन को टीम में शामिल किया गया। गेल ने अपने पहले ही मैच में विस्फोटक पारी खेली। जिसके दम पर पंजाब ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जीत के लिए 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई। हालांकि धोनी चोट के बावजूद आखिरी समय तक डटे रहे और 44 गेंदों में 79 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। बता दें कि चेन्नई की ये पहली हार है। इससे पहले उसने अपने दोनों मुकाबले जीते थे।
यहां पढ़ें KXIPvCSK का LIVE CRICKET SCORE:-
- आखिरी गेंद पर धोनी ने छक्का जरूर लगाया लेकिन वे चेन्नई को 4 रनों से हारने से नहीं बचा पाए। रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रनों से हराया।
- 163 के स्कोर पर चेन्नई का पांचवा विकेट गिरा, जडेजा 19 रन बनाकर आउट। टाई ने लिया विकेट।
- 49 रन बनाकर रन आउट हुए रायडू, 113 के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा
- 56 के स्कोर पर चेन्नई को लगा तीसरा झटका। सैम बिलिंग्स 9 रन बनाकर बने अश्विन का शिकार।
- 39 के स्कोर पर चेन्नई को लगा दूसरा झटका, मुरली विजय बने टाई का शिकार।
- 17 के स्कोर पर चेन्नई का पहला विकेट गिरा, वॉटसन 11 रन बनाकर आउट। मोहित शर्मा ने लिया विकेट।
पंजाब की पारी-
- पंजाब ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 198 रनों का लक्ष्य। पंजाब ने 20 ओवर में बनाए 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन।
- 195 के स्कोर पर पंजाब का सातवां विकेट गिरा। नायर 29 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने लिया विकेट।
- 190 के स्कोर पर पंजाब छठा विकेट गिरा, अश्विन 14 रन बनाकर आउट। ठाकुर ने लिया विकेट।
- 157 के स्कोर पर पंजाब का पांचवा विकेट गिरा, युवराज सिंह 20 रन बनाकर आउट। ठाकुर ने लिया विकेट।
- लगातार दूसरी बार 0 पर आउट हुए फिंच, पंजाब का चौथा विकेट गिरा। ताहिर ने बैक टू बैक लिए दो विकेट।
- 149 के स्कोर पर पंजाब को लगा तीसरा झटका, मयंक अग्रवाल 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट। ताहिर ने लिया विकेट।
- 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 136/2
- 127 के स्कोर पर पंजाब को लगा बड़ा झटका, क्रिस गेल 33 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट। वॉटसन ने लिया विकेट।
- 96 के स्कोर पर पंजाब को लगा पहला झटका, केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट। हरभजन सिंह ने लिया विकेट।
- क्रिस गेल ने 23 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, पंजाब का स्कोर 100 के करीब। 7 ओवर में स्कोर 92/0
- गेल-राहुल की तूफानी बैटिंग, 5 ओवर में पंजाब का स्कोर 50 के पार
- चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय, एमएस धोनी (कीपर/कप्तान), सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, बारिंदर सरन, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
