KXIPvKKR: नरेन की तूफानी पारी के दम पर केकेआर ने पंजाब को 31 रनों से रौंदा
इंदौर। आईपीएल-11 का 44वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। जहां केकेआर ने पंजाब को 31 रनों से हरा दिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में तीन बदलाव हुए थे। अक्षदीप नाथ की जगह मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी की जगह बरिंदर सरन और मार्कस स्टोनिस की जगह एरॉन फिंच को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में दो बदलाव हुए थे। टॉम करन की जगह जावेन सियरल्स और रिंकू सिंह की जगह शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने जब केकेआर की टीम उतरी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि पिछला मैच बुरी तरह हारने वाली केकेआर अपना सबसे बड़ा स्कोर बना पाएगी। जी हां, दरअसल केकेआर की टीम ने न केवल अपने इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है बल्कि आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। केकेआर ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। हर एक बल्लेबाज ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
केकेआर की तरफ से ओपनिंग करने उतरी नरेन-लिन की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत की। हालांकि क्रिस लिन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उसके बाद नरेन का तूफानी पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बरपाता रहा। नरेन 36 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके व 2 छक्के जड़े। इसके अलावा उथप्पा (17 गेंदों में 24 रनों) की पारी खेली। इसके अलावा रसल ने 14 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली और फिर कप्तान कार्तिक ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कार्तिक 23 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राना ने भी 4 गेंदों में 11 रन बनाए। इसके अलावा गिल 8 गेंदों में 16 और जेवन 1 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ठीक रही और क्रिस गेल व केएल राहुल ने तूफानी अंदाज में रन बनाने शुरू किए। लेकिन क्रिस गेल ज्यादा देर तक अपने पार्टनर का साथ नहीं दे पाए और 17 गेदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने केकेआर की नाक में दम करना शुरू ही किया था कि नरेन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। राहुल 29 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा अंत में अश्विन ने जरूर थोड़ा दम दिखाया लेकिन वे केवल हार का अंतर ही कम कर सके। अश्विन 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। एरॉन फिंच 20 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि पंजाब की टीम ने अपना नेट-रनरेट जरूर गिरने नहीं दिया और टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सका।
यहां पढ़ें पंजाब बनाम केकेआर का LIVE CRICKET SCORE:-
पंजाब की पारी-
- केकेआर ने पंजाब को 31 रनों से रौंदा
- 210 के स्कोर पर अश्विन 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। कृष्णा ने झटका दूसरा विकेट। पंजाब को लगा आठवां झटका
- हार की तरफ पंजाब, 209 के स्कोर पर गिरा सातवां विकेट। टाई 10 गेंदों में 14 रन बनाकर कृष्णा का शिकार बने
- मुश्किल में पंजाब, 20 गेंदों में 34 रन बनाकर फिंच आउट
- पंजाब को लगा पांचवा झटका, 121 के स्कोर पर अक्षर पटेल 19 रन बनाकर आउट
- पंजाब को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल 29 गेंदों में 66 रन बनाकर बोल्ड। 93 के स्कोर पर नरेन ने दिया पंजाब को चौथा झटका।
- रसल ने पंजाब को दिया तीसरा झटका, करुन नायर 3 रन बनाकर आउट। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 79/3
- केएल राहुल ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, लगाए 5 छक्के 2 चौके
- एक ही ओवर में पंजाब को लगा दूसरा झटका, मयंक अग्रवाल 0 पर आउट। रसल ने झटका दूसरा विकेट।
- 17 गेंदों में 21 रन बनाकर क्रिस गेल आउट, 57 के स्कोर पर पंजाब का पहला विकेट गिरा। रसल ने लिया विकेट।
- केएल राहुल की तूफानी पारी, पंजाब का स्कोर 50 के पार
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब, राहुल-गेल क्रीज पर
केकेआर की पारी-
- केकेआर ने पंजाब को दिया 246 रनों का लक्ष्य
- 23 गेंदों में 50 रन बनाकर दिनेश कार्तिक आउट, 230 के स्कोर पर केकेआर का छठा विकेट गिरा। सरन ने लिया विकेट.
- 22 गेंदों में दिनेश कार्तिक ने जड़ी फिफ्टी, 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 229/5
- 4 गेंदों में 11 रन बनाकर नितीश राना आउट, 218 के स्कोर पर केकेआर का पांचवा विकेट गिरा। मोहित ने लिया विकेट।
- 14 गेंदों में 31 रन बनाकर रसल आउट, टाई ने लिया चौथा विकेट। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 205/4
- कार्तिक-रसल की तूफानी पारी, 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 190/3
- नरेन के बाद उथप्पा बने टाई का शिकार, 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर पर 130/3
- 36 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए सुनील नरेन, टाई ने लिया दूसरा विकेट। आपको बता दें कि सुनील नरेन का आईपीएल में ये बेस्ट स्कोर है।
- सुनील नरेन ने 26 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, उथप्पा की धुआंधार पारी। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 106/1, नरेन 29 गेंदों में 55 और उथप्पा 14 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर
- 53 के स्कोर पर केकेआर का पहला विकेट गिरा, 17 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रिस लिन बोल्ड। 5.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 53/1
- तीसरे ओवर की दूसरी गेंद कराते समय मुजीब उर रहमान चोटिल होकर फील्ड से बाहर चले गए। उनकी जगह पर अश्विन ने ओवर कराया।
- 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 19/0
- बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, सुनील नरेन और क्रिस लिन क्रीज पर
- -------------------------------------------------------------------------------------
- किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर/ कप्तान), आंद्रे रसेल, जावेन सियरल्स, पियुष चावला, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, लोकेश राहुल (कीपर), मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच, करुण नायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, मुजीब उर रहमान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
