oi-Amit Kumar
IPL 2018 : Mumbai Indians Beats Kings XI Punjab by 6 wickets, Match Highlights | वनइंडिया हिंदी
इंदौर। आईपीएल 11 का 34वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। पोलार्ड की जगह ईविन लुईस को शामिल किया गया। वहीं पंजाब की टीम में तीन बदलाव हुए थे। युवराज सिंह, अक्षर पटेल और मार्कस स्टोनिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर केएल राहुल व क्रिस गेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। हालांकि राहुल ज्यादा देर नहीं टिक सके और 24 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन एक छोर से क्रिस गेल जमे रहे और 40 गेंदों में 50 रन बनाकर वे भी आउट हो गए। उसके बाद युवराज सिंह (14 रन), करुन नायर (23 रन), अक्षर पटेल (13 रन) रन ही बना सके। लेकिन अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रनों की तूफानी पारी खेलकर पंजाब को 174 के लक्ष्य तक पहुंचाया।
जीत के लिए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 19 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा किशन (25 रन), हार्दिक पांड्या (13 गेंदों में 23 रन) ने तेजी से रन बनाए। हालांकि पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। वहीं क्रुणाल पांड्या 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर मुंबई की जीत के हीरो रहे।
यहां पढ़ें पंजाब बनाम मुंबई का LIVE CRICKET SCORE:-
मुंबई की पारी-
- पांड्या ब्रदर्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
- 120 के स्कोर पर मुंबई को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या 23 रन बनाकर आउट। टाई ने किया बोल्ड
- 100 के स्कोर पर मुंबई को लगा तीसरा झटका, ईशान किशन 25 रन बनाकर बोल्ड।
- 57 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव आउट, मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
- सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
- मंबई को लगा पहला झटका, लुईस 10 रन बनाकर आउट, मुजीब ने लिया विकेट।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई। सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस क्रीज पर।
1
43444
- पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए दिया 175 रनों का लक्ष्य। मार्कस स्टोनिस 15 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में 22 रन आए।
- 135 के स्कोर पर पंजाब को लगा पांचवा झटका, अक्षर पटेल 13 रन बनाकर आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
- 132 के स्कोर पर पंजाब को लगा चौथा झटका, करुण नायर 23 रन बनाकर आउट। मैक्लेनांघन ने लिया विकेट।
- युवराज सिंह 14 रन बनाकर आउट, 97 के स्कोर पर पंजाब को लगा तीसरा झटका
- फिफ्टी लगाकर क्रिस गेल आउट, 88 के स्कोर पर पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। कटिंग ने लिया विकेट।
- क्रिस गेल ने जड़ी आईपीएल की 24वीं फिफ्टी, 38 गेंदों में बनाए 50 रन।
- 54 के स्कोर पर पंजाब का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने लिया विकेट।
- 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 49/0
- बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब। क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर।
- -------------------------------------------------------------------------
- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन (कीपर), जीन-पॉल डुमिनी, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुनल पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, May 4, 2018, 18:17 [IST]
Other articles published on
May 4, 2018