इंदौर। आईपीएल 11 का 34वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को रात 8 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। 7 में में से 5 मैच जीतकर पंजाब की टीम प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है तो वहीं 8 में से मात्र 2 मैच जीतकर मुंबई की टीम सबसे नीचे 8वें स्थान पर है। हालांकि मुंबई वही टीम है जिससे उसे पिछले साल इसी स्टेडियम में हार मिली थी।
अपने दूसरे घरेलू मैदान में पंजाब का यह इस सत्र का पहला मैच है और वह पिछली हार का बदला लेने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, गत चैंपियन मुंबई फिर से जीत की राह पर लौटते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने की कोशिश करेगी। हालांकि मुंबई पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर आर अश्विन की कप्तानी में पंजाब ने सात में से पांच मैच जीते हैं और प्लेआफ में उसका प्रवेश लगभग तय लग रहा है।
All eyes on the next challenge!
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 3, 2018
End of a good day's work at Indore's Holkar Stadium. For more images, visit - https://t.co/FADp8NkoVt#CricketMeriJaan #MumbaiIndians #KXIPvMI pic.twitter.com/i2YNGolgcF
एक सप्ताह के ब्रेक के बाद पंजाब मैदान में वापसी करेगी। इस बीच क्रिस गेल और के एल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने खुद को रिफ्रेश कर लिया होगा। दर्शकों को यहां उनके बल्लों के आतिश उगलने की उम्मीद होगी। किंग्स इलेवन पंजाब टीम में भले ही कोई 'परपल कैप' या 'आरेंज कैप ' नहीं हो लेकिन टीम ने सामूहिक प्रयासों से उम्दा प्रदर्शन किया है।
रविचंद्रन अश्विन की अगुआई वाली पंजाब इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने इस सत्र में पंजाब को मजबूत शुरुआत दी है। उनके अलावा एरोन फिंच, करुण नायर, मयंक अग्रवाल ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में अंकित राजपूत, एंड्रयू टाई और अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान ने विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है।
Ahead of tomorrow's game, here are some of our happy moments from the day ☺️
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) May 3, 2018
Share yours, using #50DaysOfKXIP and #LivePunjabiPlayPunjabi#KXIP #VIVOIPL pic.twitter.com/3HvN0NlJAe
हालांकि मुंबई की बात करें तो उसे अभी तक अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी है और नई गेंद संभालने वाले गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए हैं। सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (283 रन) का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन पिचले मैच में नहीं खेलने वाले एविन लुईस (194 रन) अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रदर्शन दोहरा नहीं सके हैं। कप्तान रोहित शर्मा ( 196 रन ) लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। रोहित का फ्लॉप होना मुंबई के लिए हार का सबब बना हुआ है।
हालांकि पिछले मैच में हार्दिक पांड्या तीन विकेट झटकने के अलावा अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई के लिए पांड्या ब्रदर्स के काफी उम्मीद होगी जोकि फॉर्म में हैं। हालांकि मुंबई के लिए पोलार्ड भी अभी तक फ्लॉप रहे हैं। पोलार्ड ने छह पारियों में सिर्फ 76 रन बनाए हैं। हालांकि मुंबई के लिए टूर्नामेंट की खोज युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे रहे हैं जिन्होंने 11 विकेट लिए। हालांकि मंबई हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेंगी क्योंकि उसे प्ले-ऑफ में बने रहने के लिए अब सभी मैच जीतने हैं।
Nothing better than a game of pool to unwind and test accuracy ☺️ #LivePunjabiPlayPunjabi #KXIP #VIVOIPL #KingsXIPunjab pic.twitter.com/4nFbTIDYIX
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) May 3, 2018