For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIPvRR: केआल राहुल की विस्फोटक पारी, पंजाब ने राजस्थान को 6 विकेट से रौंदा

इंदौर। आईपीएल-11 का 38वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया जहा पंजाब ने राजस्थान को 6 विकेट से आसानी से हरा दिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। दरअसल युवराज सिंह की जगह मनोज तिवारी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी एक बदलाव हुआ था। धलव कुलकर्णी की जगह अनुरीत सिंह को मौका मिला था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर डॉर्सी शॉर्ट एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और पहले ही ओवर में मात्र 2 रन बनाकर कप्तान आर अश्विन का शिकार बने। वहीं शॉर्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे भी अपनी फ्लॉप फॉर्म से उबर नहीं पाए और 7 गेंदों में 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। राजस्थान ने 36 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।

इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। संजू सैमसन (28), बेन स्टोक्स (12), राहुल त्रिपाठी (11), श्रेयस अय्यर (24) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए।

जीत के लिए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से केएल राहुल 54 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा करुन नायर (31) और मार्कस स्टोनिस (23*) ने भी शानदार पारी खेली।


यहां पढ़ें किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स मुकाबले का LIVE CRICKET SCORE:-

1
43448

पंजाब की पारी-

  • पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से केएल राहुल 54 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 87 के स्कोर पर पंजाब का चौथा विकेट गिरा, अक्षर पटेल 4 रन बनाकर आउट। गौथम ने लिया विकेट।
  • 79 के स्कोर पर पंजाब को लगा तीसरा झटका, करुण नायर को अनुरीत ने किया बोल्ड। 23 गेंदों में बनाए 31 रन।
  • पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, मयंक अग्रवाल 2 रन बनाकर आउट
  • 23 के स्कोर पर पंजाब को लगा पहला झटका, क्रिस गेल 8 रन बनाकर आउट। जोफ्रा आर्चर ने लिया विकेट।
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब, क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर

राजस्थान की पारी-

  • बटलर की फिफ्टी की बदौलत राजस्थान के पंजाब को जीत के लिए दिया 153 रनों का लक्ष्य
  • मुश्किल में राजस्थान, 129 के स्कोर पर गंवाया 8वां विकेट। राहुल त्रिपाठी 11 रन बनाकर टाई का शिकार बने।
  • मुजीब ने लगातार गेंदों पर लिए बटलर और आर्चर के विकेट। बटलर 39 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए वहीं आर्चर 0 पर बोल्ड हुए।
  • मुजीब ने स्टोक्स को किया आउट। 100 रन पर गिरा राजस्थान का चौथा विकेट। स्टोक्स एक बार फिर से फ्लॉप रहे। और मात्र 12 रन ही बना सके।
  • 84 के स्कोर पर एंड्रयू टाई ने दिया राजस्थान को तीसरा झटका, सेमसन आउट। 23 गेंदों में बनाए 28 रन।
  • 36 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, कप्तान रहाणे 5 रन बनाकर आउट। अक्षर पटेल ने लिया विकेट।
  • पहले ही ओवर में राजस्थान को लगा झटका, डॉर्सी शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट। अश्विन ने लिया विकेट।
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान। जोस बटलर और डॉर्सी शॉर्ट क्रीज पर
  • --------------------------------------------------------------------------------
  • किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
  • किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, करुण नायर, मयंक अग्रवाल, मार्कस स्टोइनिस, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एक्षर पटेल, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत, एंड्रयू टाई।
  • राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (कीपर), डी आर्सी शॉर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गोथम, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अनुरीट सिंह, जयदेव उनादकट।

Story first published: Sunday, May 6, 2018, 23:51 [IST]
Other articles published on May 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+