KXIPvSRH: गेल के तूफानी शतक की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद को 15 रनों से हराया

मोहाली। आईपीएल 11 का 16वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मोहाली में खेला गया। जहां पंजाब ने हैदराबाद को 15 रनों से हरा दिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल एक बदलाव हुआ था। दरअसल बिली स्टेनलेक की जगह पर क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया था।लेकिन जॉर्डन कुछ खास नहीं कर पाए।
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद की तरफ से केएल राहुल और क्रिस गेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि राहुल बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 21 गेंदों में 18 रन ही बना सके। हालांकि उसके बाद यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने दूसरे ही मैच में वो कर दिखाया जो कोई अभी तक नहीं कर सका। दरअसल गेल ने आईपीएल 2018 की पहली सेंचुरी जड़ दी है। आपको बता दें कि क्रिस गेल इस सीजन का अपना दूसरा मैच खेल रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। गेल की सेंचुरी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जहां गेल 63 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं फिंच भी 6 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। गेल ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के व 1 चौका जड़ा। इसके अलावा करुण नायर ने 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। मयंक अग्रवाल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए।
वहीं जीत के लिए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई। ये हैदराबाद की इस सीजन में पहली हार है। हालांकि हैदराबाद ने आखिरी समय तक लड़ाई लड़ी। दरअसल पारी के दूसरे ओवर में शिखर धवन का रिटायर्ड हर्ट होना सनराइजर्स के लिए महंगा पड़ गया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान विलियमसन (54 रन) और मनीष पांडे ने 57* रनों की पारी खेली। मोहाली में हैदराबाद की ये पहली हार है।
यहां पढ़ें KXIPvSRH का LIVE CRICKET SCORE:-
हैदराबाद की पारी-
- 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई। पंजाब ने 15 रनों से जीता मैच।
- 133 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, हुड्डा को टाई ने भेजा पवेलियन।
- 113 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, फिफ्टी लगाकर विलियमसन आउट। टाई ने लिया विकेट।
- 37 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा विकेट गिरा, पठान 19 रन बनाकर आउट। मोहित शर्मा ने लिया दूसरा विकेट।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को लगा पहला झटका, साहा 6 रन बनाकर बोल्ड। मोहित शर्मा ने लिया विकट। इससे पहले ओपनिंग के लिए आए शिखर धवन चोट के कारण रिटायर हर्ट होकर वापस चले गए।
पंजाब की पारी-
- गेल की सेंचुरी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जहां गेल 63 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं फिंच भी 6 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
- क्रिस गेल ने जड़ी IPL 11 की पहली सेंचुरी, 58 गेंदों में बनाया शतक। ये उनका छठा आईपीएल शतक है।
- 168 के स्कोर पर पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, नायर 31 रन बनाकर आउट। भुवी ने लिया विकेट।
- क्रिस गेल की तूफानी पारी, बड़े स्कोर की तरफ पंजाब। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 143/2, गेल (47 गेंदों में 78) और करुण नायर (13 गेंदों में 23) रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 83 के स्कोर पर पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, मयंक अग्रवाल 18 रन बनाकर आउट। कौल ने लिया विकेट।
- 53 के स्कोर पर पंजाब को लगा पहला झटका, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट। राशिद ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मयंक अग्रवाल
- गेल-राहुल की तेज की पारी, पंजाब का स्कोर 50 के पार। 6.3 ओवर के बाद स्कोर 51/0
- पंजाब की सधी हुई शुरुआत। 4 ओवर के बाद स्कोर 25/0
- बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब। गेल-राहुल क्रीज पर।
- ------------------------------------------------------------------------------
- किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल एक बदलाव हुआ है। दरअसल बिली स्टेनलेक की जगह पर क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, सिद्धार्थ कौल, क्रिस जॉर्डन।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, युवराज सिंह, एरॉन फिंच, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाइ, बरिंदर सरन, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
