IPL 2018: KKR में मिचेल की जगह आए टॉम कर्रन, कहा- मैं बहुत उत्साहित
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2018 के लिए अपनी टीम में मिचेल स्टार्क की जगह ऑलराउंडर टॉम कर्रन को जगह दी है। वनडे और टी20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले कर्रन को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माना जाता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटिल हो गए जिनकी जगह कर्रन को लाया गया। बता दें कर्रन अपना पहला IPL खेलेंगे। KKR में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा के बाद कर्रन ने कहा कि IPL के लिए बहुत उत्साहित हूं। दूसरे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जिससे मुझे इंग्लैंड के लिए खेलने मदद होगी।
गौरतलब है कि आईपीएल के 11वें सीजन से पहले 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार पेसर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क चोट की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान मिशेल स्टॉर्क को पैर की हड्डी में चोट लग गई। चोट की वजह से स्टार्क ना तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेल पाएगें और ना ही अब वो आईपीएल 2018 में खेल पाएगें। बता दें कि आईपीएल 2018 में मिशेल स्टार्क को केकेआर की टीम ने 9.40 करोड़ रूपये में खरीदा था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि - मिशेल स्टार्क के दाएं पैर में चोट लग गई है। वह आगे के उपचार के लिए इस टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट जाएंगे। वह आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
