For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: केएल राहुल ने जड़ी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी, पठान को पछाड़ा

IPL 2018: KXIP vs DD, KL Rahul slams fastest IPL Fifty | वनइंडिया हिंदी

मोहाली। दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे आईपीएल 11 के दूसरे मुकाबले में पंजाब के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ केएल राहुल ने मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके व 4 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने युसुफ पठान का आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने गंभीर की फिफ्टी की बदौलत 166 रन बनाए। जीत के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की तूफानी शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने दूसरी ही गेंद से टॉप गेयर में रन बनाने शुरू कर दिए। और आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी। राहुल 16 गेंदों में 51 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।


ये हैं आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
14 गेंद, केएल रावल बनाम दिल्ली, मोहाली, 2018 *
15 गेंद, यूसुफ पठान बनाम हैदराबाद, कोलकाता, 2014
15 गेंद, सुनील नरेन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
16 गेंद, सुरेश रैना बनाम पंजाब, मुंबई, 2014


यही नहीं केएल राहुल की ये क्रिकेट जगत की तीसरी सबसे फिफ्टी है। इससे पहले-
12 गेंद, युवराज सिंह, बनाम इंग्लैंड, 2007
12 गेंद, क्रिस गेल बनाम एडिलेड, 2016
13 गेंद, ट्रेस्कोथिक बनाम हैम्पशायर, 2010

Story first published: Sunday, April 8, 2018, 18:47 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+