For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बाहर हुई केकेआर लेकिन होमग्राउंड को मिला बेस्ट अवॉर्ड, दादा ने ऐसे जताई खुशी,

कोलकाता। आईपीएल 11 के दूसरे क्वालीफायर में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 13 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि केकेआर की टीम भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो लेकिन उसके होमग्राउंड ने बड़ी बाजी मारी है। केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डंस को मौजूदा सत्र का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी और मैदानकर्मियों को धन्यवाद भी दिया।

हालांकि बीसीसीआई इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को करेगा। हालांकि उससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ने ट्विटर पर लिखा, 'कैब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईडन गार्डंस को एक बार फिर आईपीएल 2018 का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया।' इस सत्र में ईडन गार्डंस पर 9 मैच खेले गए और पुणे में होने वाले दो प्लेऑफ भी उसकी झोली में आए। आपको बता दें कि रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

45 वर्षीय गांगुली ने कहा, 'कैब इस सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों मैदानकर्मियों, बीसीसीआई और आईसीसी को धन्यवाद देता है।' कैब के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने भी अपने फेसबुक पेज पर सभी को धन्यवाद दिया।

Story first published: Saturday, May 26, 2018, 16:39 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+