कोलकाता। आईपीएल 11 का 33वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में गुरुवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई की टीम 8 में से 6 मैच जीतकर पहले नंबर पर है तो वहीं केकेआर 8 में से 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। कुल मिलाकर दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने विजयी रथ पर सवार चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी। कोलकाता की टीम भले ही अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेल रही होगी लेकिन उसके लिए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम चेन्नई की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा। दरअसल दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे बाकी टीमों के लिए वह अभी तक की सबसे बड़ी बाधा साबित हुई है।
50, 50, Which 50, do you choose?! #Thala50 #WhistlePodu #Yellove🦁💛 pic.twitter.com/6jG1ok5ZHD
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 2, 2018
इडेन गार्डन में पंजाब के खिलाफ खेले मैच में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आखिरी मैच में नाइटराइडर्स ने विराट सेना को उसके घर पर मात दी थी ऐसे में उसका विश्वास चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले बुलंद है। वहीं धोनी के नेतृत्व में टीम एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आ रही है। सीएसके के लिये सबसे अच्छी बात कप्तान धोनी का जबर्दस्त फॉर्म है जो केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी टीम को शीर्ष पर बरकरार देखना चाहेंगे। चेन्नई फिलहाल आठ मैचों में से छह जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। चेन्नई के लिए अच्छी बात ये है कि धोनी बल्ले से अपने पुराने रंग में आ गए हैं। उन्होंने 71.50 की औसत से कुल 286 रन बनाए हैं। धोनी के अलावा मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस से चेन्नई में आए अंबाती रायडू का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। उन्होंने अभी तक कुल 370 रन बनाए हैं।
👀 on the Prize
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 2, 2018
For more 📸 from fielding practice at #KnightCamp: https://t.co/2S4e4f2Snj #KKRHaiTaiyaar #KKRvCSK pic.twitter.com/fBDFCX8gsk
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ टीम में चार बदलाव किए थे जो चेन्नई टीम की गहराई दिखाते हैं। दीपक चाहर की गैर मौजूदगी में एन्गिडी पावरप्ले में काफी प्रभावी रहे। इसके अलावा आसिफ ने अपनी रफ्तार से प्रभावित करके दो विकेट लिये। चेन्नई के लिए सबसे अच्छी बात उसके बल्लेबाजों का शानदार फॉर्म में होना है। धोनी के अलावा अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वहीं केकेआर की बात करें तो उसने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मात दी थी। उस जीत से निश्चित ही टीम के आत्मविश्वास को बल मिला होगा। टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी क्रिस लिन पर रहेगी। लिन को रोकना धोनी के लिए भी एक बड़ी चुनौती रहेगी। अगर लिन के साथ सुनील नरेन पारी की शुरुआत करने आते हैं तो यह जोड़ी कुछ भी करने में समर्थ है। इसके अलावा केकेआर के पास कप्तान कार्तिक तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Just smile and carry on to beat the mid-week blues. #WhistlePodu #yellove 🦁💛 pic.twitter.com/Gc9d0dWqx7
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 2, 2018
धोनी ब्रिगेड के पास आंद्रे रसल से भी निपटने की चुनौती होगी। रॉबिन उथप्पा भी अच्छी फॉर्म में हैं। टीम की ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी है जिसमें कुलदीप यादव, पीयूष चावला और सुनील नरेन हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं जिसमें से 11 में चेन्नई और 6 में कोलकाता विजयी रही है।
Our prank is knocking it out of the park @kingfisherworld and @rajasthanroyals!@lionsdenkxip it’s your turn to join the Kingfisher Indian Prank league! Are you up for the challenge? #KFPrankLeague #UnitedByGoodTimes pic.twitter.com/I1tjlMlYaj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 2, 2018