For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs RR Eliminator: राजस्थान के सामने होगी केकेआर की कड़ी चुनौती, जो हारा वो होगा बाहर

कोलकाता। आईपीएल 11 का एलिमनेटर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जाएगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी जबकि विजेता टीम को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना होगा। जिसे पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट से हराया। आपको बता दें कि कोलकाता की टीम 14 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंची है तो वहीं राजस्थान की टीम 14 में से 7 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंची है। अपने घर में होने वाले मैच के कारण कोलकाता जीत की प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी, क्योंकि राजस्थान ने बड़ी मुश्किल से प्लेऑफ में कदम रखा है।

राजस्थान का प्लेऑफ में प्रवेश मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की असफलता का भी परिणाम कहा जा सकता है। वहीं केकेआर ने लगातार तीन दर्ज कर छठी बार प्लेऑफ में जगह बनाई। केकेआर ने इस सत्र का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया, वहीं टॉप पर रहे सनराइजर्स को बुरी तरह हराया भी था। प्लेऑफ में केकेआर एकमात्र ऐसी टीम है जिसे घरेलू समर्थकों के सामने खेलने का लाभ मिलेगा।

दोनों टीमों की बात करें तो नाइट राइडर्स ने इस सत्र में अब तक दोनों मैचों में रॉयल्स को हराया है। राजस्थान की टीम के दो अहम खिलाड़ी जोस बटलर और बेन स्टोक्स वापस इंग्लैंड लौट चुके हैं। दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। कप्तान दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन कोलकाता के मुख्य हथियारों में से एक हैं। इसके बाद, राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए उसके पास कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, पीयूष चावला और आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन हैं। कार्तिक ने इस सीजन में कोलकाता के लिए 438 रन बनाए हैं।

नरेन चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाते हुए 15 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा, आंद्रे रसेल भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वह राजस्थान के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। राजस्थान के लिए बुरी खबर ये है कि उसके कप्तान अजिंक्य रहाणे अब तक पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं। एलिमिनेटर में अब अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। रहाणे सेना के सामने केकेआर की स्पिन तिकड़ी से निपचने की चुनौती होगी। यादव ने पिछले मैच में 20 रन देकर चार विकेट लिए थे। कप्तान रहाणे को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिन्होंने अब तक 324 रन बनाए हैं। वहीं संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 23:34 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+