
कोलकाता। आईपीएल 11 का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठीक रही है।
ब्रैंडन मैक्कुलम ने तेजी से रन बनाए और 27 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि क्विंटन डिकॉक (4 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डिविलियर्स ने 23 गेंदों में 43 रन और कोहली ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। लेकिन दोनों ही एक के बाद एक पार्ट टाइमर नितीश राणा की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सरफराज खान 10 गेंदों में 6 रन बनाकर जॉन्सन का शिकार बने।
सरफराज के बाद मंदीप सिंह ने जरूर आरसीबी को उबारते हुए 18 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 176 रनों के स्कोर तक ले जाने में मदद की। हालांकि विनय कुमार ने लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री खाने के बाद मंदीप को और आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स को चलता किया। आरसीबी ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
जीत के लिए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत धमाकेदार रही हालांकि क्रिस लिन 5 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने लेकिन उसके बाद सुनील नरेन ने तूफानी बैटिंग कर सारा हिसाब बराबर कर दिया। नरेन ने 17 गेंदों में 50 रन बना डाले। हालांकि उमेश की आग उगलती गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं सके और 19 गेंदों में 50 रन ही बोल्ड हो गए। हालांकि नरेन के अलावा उथप्पा 13 रन बनाकर चलते बने लेकिन नितीश राना ने जरूर 25 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। कप्तान कार्तिक अंत में 29 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
केकेआर ने 18.5 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यहां पढ़ें KKRvRCB का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
आरसीबी की पारी-