For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKRvSRH: विलियमसन की फिफ्टी के दम पर हैदराबाद ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

कोलकाता। आईपीएल 11 का 10वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। जहां हैदराबाद ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद में केवल एक बदलाव हुआ था। संदीप शर्मा की जगह भुवनेश्वर कुमार वापस टीम में शामिल हुए थे।

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स में तीन बदलाव हुए। केकेआर में शुभमन गिल, शिवम मावी पहली बार खेले। जबकि मिचेल जॉन्सन की भी वापसी हुई। लेकिन वे भी केकेआर को जीत नहीं दिला सके। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए जिसके जवाब में हैदराबाद ने विलियमसन की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट खोकर 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।


यहां पढ़ें KKRvSRH का LIVE CRICKET SCORE:-

हैदराबाद की पारी-

  • विलियमसन की फिफ्टी के दम पर हैदराबाद ने केकेआर को 5 विकेट से हराया
  • 119 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पांचवा विकेट गिरा, विलियमसन फिफ्टी लगाकर आउट। जॉन्सन ने लिया विकेट।
  • 114 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन को चावला ने किया बोल्ड। 21 गेंदों में बनाए 27 रन। हैदराबाद को अब जीत के लिए 25 गेंदों में 25 रन चाहिए।
  • 55 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, मनीष पांडे बने कुलदीप का शिकार
  • 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 52/2
  • धवन को सुनील नरेन ने सस्ते में आउट किया। शिखर 7 रन बनाकर 6वें ओवर में आउट हो गए। शिखर धवन के आउट होने के बाद मनीष पांडे बेटिंग करने आए हैं।
  • साहा 24 रन बनाकर आउट हुए, चौथे ओवर में बॉलिंग कराने आए सुनील नरेन। पहली ही बॉल पर रिद्धिमान साहा को किया आउट
  • सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू, ओपनिंग करने उतरे रिद्धिमान साहा और शिखर धवन

केकेआर की पारी-

  • केकेआर ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 139 रनों का लक्ष्य। आखिरी गेंद पर कौल ने मावी को किया आउट।
  • 129 के स्कोर पर केकेआर का सातवां विकेट गिरा, कार्तिक 29 रन बनाकर आउट। भुवी ने लिया विकेट।
  • 112 के स्कोर पर केकेआर का छठा विकेट गिरा, पहले आईपीएल में 3 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल आउट। भुवी ने लिया विकेट।
  • 96 के स्कोर पर केकेआर का पांचवा विकेट गिरा, रसेल 9 रन बनाकर आउट। स्टेनलेक ने लिया विकेट।
  • 87 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, क्रिस लिन 49 रन बनाकर आउट। शाकिब ने लिया विकेट।
  • केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, नरेन को शाकिब ने किया आउट । 11 ओवर के बाद स्कोर 81/3
  • बारिश के बाद शुरू हुआ मैच, केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, नितीश राणा आउट। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 59/2
  • बारिश के कारण रुका मैच, 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 52/1
  • 16 के स्कोर पर KKR को लगा पहला झटका, सस्ते में आउट हुए उथप्पा। भुवी ने लिया विकेट।
  • सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर/कप्तान), शुबमन गिल, आंद्रे रसेल, मिशेल जॉन्सन, शिवम मावी, पीयूष चावला, कुलदीप यादव।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक।

Story first published: Sunday, April 15, 2018, 0:33 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+