IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स में कगीसो रबाडा की जगह लेगा ये गेंदबाज
नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने चोटिल अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा की जगह नए गेंदबाज को शामिल कर लिया है। दरअसल दिल्ली डेयरडेविल्स ने रबाडा की जगह इंग्लैंड के गेंदबाज लियाम प्लंकेट को टीम में शामिल किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'प्लेंकट का यह पहला आईपीएल टूर्नामेंट होगा। उन्हें रजिस्टर्ड एवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) सूची के माध्यम से चोटिल रबाडा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।' इंग्लैंड के तेज गेंदबाज प्लेंकट ने अपने देश के लिए अब तक 13 टेस्ट, 85 वनडे और 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
ज्यादा वर्कलोड और चोट की वजह से रबाडा को तीन महीने के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ेगा। इसी वजह से वह इस बार आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली की टीम ने 4.2 करोड़ रुपए की राशि में रबाडा को खरीदा था।
आपको बता दें कि दिल्ली की टीम ने इस बार गौतम गंभीर को लंबे समय के बाद फिर से टीम में शामिल करते हुए कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को कप्तान बनाया है। हालांकि पिछले तमाम खराब रिकॉर्ड के बावजूद दिल्ली इस बार दावेदार मानी जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
