IPL 2018: सिक्सर पर 2 एक्स्ट्रा रन की मांग कर रहे हैं धोनी
आईपीएल 11 का पांचवा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एक बार लगा कि केकेआर 150 के आस पास ही स्कोर खड़ा कर पाएगी लेकिन फिर आया रसल का तूफान और रसल ने केकेआर को 89/5 से 202/6 तक पहुंचा दिया।
जवाब में जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली। चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन ने 42 रन, अंबाती रायडू 39 रन, सुरेश रैना 14, एमएस धोनी 25 और सैम बिलिंग्स ने 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली। आखिरी ओवर में जडेजा ने विनय कुमार के ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई को लगातार दूसरा मैच जिता दिया। इस ओवर में विनय कुमार ने खराब लाइन पर गेंद फेंकी थी।
मैच के बाद हर्षा भोगले से बात करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैच में कई छक्के लगे। कुछ छक्के तो स्टेडियम से बाहर भी गए। मुझे लगता है कि स्टेडियम से बाहर जाने वाले छक्कों पर आईपीएल को 2 रन एक्स्ट्रा देने चाहिए। धोनी ने कहा कि दो साल बाद वापसी के बाद जीत मिलती है तो अच्छा लगता है।
बता दें कि दो साल के बैन के बाद CSK की वापसी हुई है और उन्हें रविवार को घरेलू दर्शकों का दबाव भी झेलना पड़ा। धोनी ने कहा कि सारे खिलाड़ी भावुक थे लेकिन सबको कहा गया था कि भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने कहा कि उनकी भी धड़कनें बढ़तीं हैं और यही वजह है कि खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: CSKvKKR: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
