For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs DD Match Report:चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रनो से हराया

नई दिल्ली। आज आईपीएल में 30वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और चन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के नए कप्तान श्रेयस अय्यर का सीधा मुकाबला अंक तालिका में दूसरे नंबर पर चल रही टीम महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से है। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही चेन्नई की टीम को मुंबई के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद आज के मुकाबले में टीम जीत के लय को दोबारा से पाने के लिए उतरी है। दिल्ली अभी सात मैचों में से महज दो में जीतकर अंक तालिका में निचले पायदान पर है। वहीं सीएसके अब भी तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। पढ़ें मैच का LIVE अपटेड

दिल्ली की पारी:

दिल्ली डेयरडेविल्स को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने दिल्ली को 13 रन से मात दे दी।

दिल्ली डेयरडेविल्स 20 ओवर में 198/5 रन ही बना सकी।

शानदार पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत 79 रन बनाकर आउट हो गए। पंत ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए। लुंगी एनगिड़ी ने ऋ।भ पंत को आउट कर दिया।

ऋषभ पंत ने 34 बॉल में 50 रन पूरे कर लिए। टीम का स्कोर 15.2 ओवर के बाद 130/4

9वें औवर में दिल्ली को एक और झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल 6 रन बनाकर आउट हो गए। टीम का स्कोर 74/4

दिल्ली को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट

दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, कॉलिन मुनरो 26 रन बनाकर केएम आसिफ के शिकार बने।

दिल्ली को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ 9 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली का स्कोर 3 ओवर के बाद 17/1

दिल्ली की पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो ने की।

चेन्नई की पारी:

चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।दिल्ली के सामने जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य रखा।

चेन्नई को चौथा झटका लगाष अंबाति रायडू 41 रन बनाकर आउट हो गए।

17 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 170/3। अंबाती रायुडू 23 और एमएस धोनी 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। शेन वॉटसन 78 रन बनाकर अमित मिश्रा के शिकार बने। वॉटसन ने 40 गेंद में 78 रन की पारी खेली।

13 ओवर के बाद चेन्‍नई का स्कोर 123/2 है। फाफ डु प्‍लेसिस और सुरेश रैना आउट हो चुके हैं। शेन वॉटसन 77 और अंबाती रायुडू 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

सुरेश रैना मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फाफ डू प्लेसी 33 रन बनाकर आउट हो गए।

चेन्नई का स्कोर 9 ओवर में 93/0 हो चुका है।

शेन वॉटसन के बल्ले से ताबड़तोड़ छक्के निकल रहे है। वॉटसन ने 25 बॉल में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फिलहाल 28 गेंद में 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 45 रन है। क्रीज पर शेन वॉटसन 24 और फाफ डु प्‍लेसिस 20 रन बनाकर डटे हुए हैं।

दिल्ली ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को पहले बैटिंग का न्यौता दिया।

Story first published: Monday, April 30, 2018, 23:40 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+