For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: इस बात को याद करते हुए भर आया एमएस धोनी का गला, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल की शुरुआत में एक सप्ताह के लगभग समय बचा है। सभी आठ टीमें अपनी-अपनी तैयारी करने में लगी हैं। इस बार आईपीएल में दो पुरानी टीमों की वापसी हो रही है। दरअसल दो साल के बैन के बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हो रही है। दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर से अपने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में प्रबल दावेदार मानी जा रही है। धोनी का इस टीम से खासा लगाव रहा है। जिसका एक उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला जब वे मीडिया से बात करते-करते रोने लगे।

शायद आपने इससे पहले कभी धोनी को इतना जज्बाती होते देखा होगा। धोनी जो क्रिकेट में शांत रहने की सबसे बड़ी मूरत कहे जाते हैं वो उस वक्त रोने लगे जब उन्हें टीम से जुड़े अपने पुराने याद आ गए। इस प्रमोश्नल इवेंट में उनकी आंखों में आंसू तक आ गए थे।

ताजा मामला सीएसके के एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जो चेन्नई में आयोजित हुआ था। माही इसमें लोगों और मीडिया को संबोधित कर रहे थे। धोनी ने इस दौरान कहा, "मुझे पता था कि मैं पुणे के लिए खेलूंगा। लेकिन असल मौका तब आता है, जब आप टीम की शीट लेकर हर वक्त घूमते रहते हैं। यह बेहद जज्बाती पल था। मैं तब से भारतीय टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट खेल रहा था। कुछ टूर्नामेंट झारखंड के लिए खेले और आठ साल सीएसके को दिए, लिहाजा यह मेरे लिए बेहद जज्बाती था कि मैं खुद को उस पीली जर्सी (चेन्नई टीम में) में नहीं देख पा रहा था।" इतना कहकर माही शांत हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि माइक धोनी के मुंह के पास है लेकिन वे बोल नहीं पा रहे हैं।

देखें धोनी का वीडियो-


गौरतलब है कि 7 अप्रैल को टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Story first published: Friday, March 30, 2018, 13:08 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+