For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: चोट के कारण बाहर हुआ ये खिलाड़ी तो मुंबई ने वापस बुलाया अपना 'चैंपियन'

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ पीठ में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। लेकिन अब मुंबई ने इस तेज गेंदबाज की भरपाई अपने पुराने साथी से की है।

दरअसल मुंबई इंडियंस ने बेहरेनडोर्फ की जगह न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की तकनीकी समिति ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा, 'पीठ की समस्या के कारण जेसन को आईपीएल-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। खिलाड़ियों के नियमों के अनुसार, मुंबई की टीम के उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिल गई है।' आपको बता दें कि मिचेल मैक्लेनाघन को उनकी आधार राशि 1 करोड़ में खरीदा गया है।

गौरतलब है कि मिचेल मैक्लेनाघन पिछले साल भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन वह इस बार आईपीएल नीलामी में नहीं बिके। जबकि 2016 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। यह माना जा रहा है कि बिग बैश लीग में अच्छे प्रदर्शन के कारण ही मैक्लेनाघन को आईपीएल में मौका मिला है।

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 9:09 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+