For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: कोलकाता को लगा बड़ा झटका, 9.40 करोड़ में खरीदे गए मिशेल स्टार्क आईपीएल से बाहर

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन से पहले 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार पेसर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क चोट की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान मिशेल स्टॉर्क को पैर की हड्डी में चोट लग गई। चोट की वजह से स्टार्क ना तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेल पाएगें और ना ही अब वो आईपीएल 2018 में खेल पाएगें। बता दें कि आईपीएल 2018 में मिशेल स्टार्क को केकेआर की टीम ने 9.40 करोड़ रूपये में खरीदा था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया- मिशेल स्टार्क के दाएं पैर में चोट लग गई है। वह आगे के उपचार के लिए इस टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट जाएंगे। वह आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

स्टार्क पिछले साल भी चोट की वजह से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस साल उम्मीद की जा रही थी कि स्टार्क आईपीएल में केकेआर की तरफ से कामयाब गेंदबाज होंगे। केकेआर की टीम ने नीलामी के दौरान उन पर जमकर पैसा भी बहाया था।

केकेआर के इतिहास की बात करें तो शुरुआती संस्करणों में औसत प्रदर्शन के बाद कोलकाता की टीम ने दो बार खिताब विजेता होने के लिए लंबी दूरी तय की। हालांकि इस बार केकेआर ने गौतम गंभीर को रिटेन नहीं किया। जिसके बाद टीम की कमान दिनेश कार्कित के हाथों में है। केकेआर ने जहां गंभीर को जाने दिया तो वहीं फैमिलियर फेस क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा को अपने साथ जोड़े रखने का फैसला किया।

इसके अलावा, नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण को बनाए रखने के साथ विश्वास दिखाया है। एक और वेस्टइंडीज स्टार आंद्रे रसेल को भी टीम ने रिटेन किया है। नीलामी के दौरान उन्होंने चोट के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर लिन के लिए बड़ी बोली लगाकर सभी को चौंका दिया और आखिरकार 9.60 करोड़ (लगभग 150,000 डॉलर) में लिन को खरीद लिया।

केकेआर टीम स्क्वॉड:-
दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पियुष चावला, नीतीश राना, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, शुबमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, इशांक जग्गी, अपूर्व वानखेडे, क्रिस लिन, मिशेल स्टार्क, मिशेल जॉनसन, कैमरन डेल्पोर्ट, जैवन सियरलेस।

Story first published: Friday, March 30, 2018, 14:59 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+