For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: रोहित की कप्तानी में फिर से इतिहास रचने उतरेगी मुंबई इंडियंस, ये रहा फुल स्क्वॉड

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे ज्यादा तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है और गत चैंपियन है। मुंबई इंडियंस की कमान जब से रोहित शर्मा के हाथों में आई है तब से उसने बुलंदियो को छुआ है। हालांकि पहले सचिन, जयसूर्या, मलिंगा और हरभजन जैसे दिग्गज स्टार मुंबई की शोभा बढ़ाते थे लेकिन उसने कभी खिताब नहीं जीता।

रोहित शर्मा ने 2011 में फ्रेंचाइजी को ज्वाइन किया और 2013 में कप्तान बने और टीम को पहला खिताब जिताया। उसके बाद 2015 और 2017 में मुंबई को चैंपियन बनाने में रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर लिया है।

इसके अलावा नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुनाल, जो बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर भी हैं, को एक बार फिर से खरीद लिया है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (नीता अंबानी) की स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस के लिए नियमित रूप प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2018 का पहला गेम खेलेगी। ये रहा फुल स्क्वॉड-


टीम स्ट्रेंथ- 25 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी: 8
बचा हुआ फंड- 65 लाख रुपए
रिटेन किए हुए खिलाड़ी-
भारतीय: रोहित शर्मा (15 करोड़ रुपये), हार्दिक पांड्या (11 करोड़ रुपये), जसप्रित बूमरा (7 करोड़ रुपये)
विदेशी- कोई नहीं


नीलामी के समय खरीदे गए खिलाड़ी
भारतीय:
क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, राहुल चहर, प्रदीप संगवान, सौरभ तिवारी, ताजिंदर ढिल्लों, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयांक मार्कंडे, शरद लुम्बा, अनुकूल सुधाकर रॉय, मोहसिन खान, निद्धेश एमडी दिनेशन।
विदेशी- किरोन पोलार्ड, पैट कमिंस, इविन लुईस, मुस्तफिजुर रहमान, बेन कटिंग, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, जेपी डुमिनी, अकिला धनंजया।


मुंबई के लिए इस साल सबसे महंगा खिलाड़ी
रोहित शर्मा - 15 करोड़ रुपये (रिटेन्ड), हार्दिक पांड्या - 11 करोड़ रुपये (रिटेन्ड), क्रुणाल पांड्या - 8.80 करोड़ रुपये (नीलामी में)


Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 10:51 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+