MIvKXIP: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 3 रनों से हराया

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 3 रनों से हराया

मुंबई। आईपीएल 11 का 50वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई ने पंजाब को 3 रनों से हराकर अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में दो बदालव हुए थे। दरअसल मयंक अग्रवाल और करुण नायर की जगह युवराज सिंह और मनोज तिवारी को प्लेइंग इलवेन में शामिल किया गया । लेकिन ये कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं मुंबई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। जेपी ड्युमिनी की जगह किरॉन पोलार्ड की दोबारा प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई और उन्होंने अपनी वापसी पर मुंबई के लिए शानदार पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंबई इंडियंस ने किरॉन पोलार्ड की अर्धशतकी पारी की बदौलत 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (15 गेंदों में 27 रन), ईशान किशन (12 गेंदों में 20 रन) और क्रुणाल पांड्या (23 गेंदों में 32 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं पंजाब की तरफ से एक बार फिर से एंड्रयू टाई ने घातक गेंदबाजी की नजारा पेश किया। टाई ने 16 रन देकर 4 विकेट झटके। टाई कुल 24 विकेट लेकर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

1
43460

वहीं जीत के लिए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआच ठीक रही और केएल राहल ने क्रिस गेल के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। हालांकि गेल एक बार फिर से राहुल का साथ नहीं दे पाए 11 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने। लेकिन दूसरे छोर से केएल राहुल ने अपनी क्लास दिखात रहे। राहुल ने 36 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। केएल राहुल आखिरी तक टिके रहे लेकिन टीम को जिता नहीं पाए और 60 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए। राहुल को बुमराह ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कटिंग के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। पंजाब की टीम 20 ओवरों में 183 रन ही बना पाई। इसी के साथ पंजाब की टीम अब छठे स्थान पर खिसख गई है। तो वहीं मुंबई चौथे स्थान पर पहुंच गई है।


यहां पढ़ें मुंबई बनाम पंजाब का LIVE CRICKET SCORE:-

12:09 AM

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 3 रनों से हराया

12:09 AM

172 के स्कोर पर पंजाब का पांचवा विकेट गिरा, युवराज सिंह 1 रन बनाकर आउट। मैक्लेनांघन ने लिया विकेट। पंजाब को जीत के लिए अब 3 गेंदों में 15 रन चाहिए।

12:09 AM

167 के स्कोर पर पंजाब को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल 60 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट। बुमराह ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कटिंग के हाथों कैच कराकर राहुल को पवेलियन भेजा। पंजाब को जीत के लिए 9 गेदों में 20 रन चाहिए।

11:49 PM

पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, मार्कस स्टोनिस 1 रन बनाकर आउट

11:49 PM

145 के स्कोर पर पंजाब को लगा दूसरा झटका, फिंच 35 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट। बुमराह की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लपका बेहद शानदार कैच। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मार्कस स्टोनिस

11:49 PM

केएल राहुल की विस्फोटक पारी, 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 145/1, राहुल (51 गेंदों में 76 रन) और एरॉन फिंच (34 गेंदों में 46 रन) बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 24 गेंदों में 42 रन चाहिए।

11:11 PM

केएल राहुल ने 36 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में पंजाब

10:39 PM

पंजाब को लगा बड़ा झटका, क्रिस गेल 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट। मेक्लेमांघन ने लिया विकेट।

10:25 PM

बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की टीम, क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद

10:05 PM

मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए दिया 187 रनों का लक्ष्य। मैक्लेनांघन (7 गेंदों में 11 रन) और मार्कंडे (5 गेंदों में 7 रन) बनाकर नाबाद रहे।

09:56 PM

170 के स्कोर पर मुंबई को लगा आठवां झटका, हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर एंड्रयू टाई का चौथा शिकार बने

09:56 PM

160 के स्कोर पर मुंबई को लगा सातवां झटका, बेन कटिंग 4 रन बनाकर अश्विन का दूसरा शिकार बने

09:40 PM

152 के स्कोर पर मुंबई को लगा छठा झटका, 23 गेंदों में 50 रन बनाकर किरॉन पोलार्ड आउट। अश्विन ने लिया विकेट।

09:38 PM

किरॉन पोलार्ड ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 151/5

09:30 PM

136 के स्कोर पर मुंबई को पांचवा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 23 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट। स्टोनिस ने झटका विकेट।

09:26 PM

पोलार्ड-क्रुणाल पांड्या की धमाकेदार पारी, 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 134/4

09:23 PM

फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट, मोहित शर्मा ने मुंबई को दिया चौथा झटका

08:47 PM

एक के बाद एक टाई ने झटका तीसरा विकेट, सूर्यकुमार यादव 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट। 59 के स्कोर पर मुंबई ने गंवाया तीसरा विकेट।

08:33 PM

59 के स्कोर पर टाई ने दिया मुंबई को दूसरा झटका, ईशान किशन 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट।

08:20 PM

37 के स्कोर पर मुंबई को लगा पहला झटका, 9 रन बनाकर ईविन लुईस हुए बोल्ड। टाई ने झटका विकेट। टाई का ये सीजन का 21वां विकेट था। वे अभी आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

08:17 PM

सूर्य कुमार यादव की धमाकेदार पारी, 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 37/0, सूर्य कुमार यादव (12 गेंदों में 26 रन) बनाकर खेल रहे हैं।

08:16 PM

बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस, सूर्य कुमार यादव और ईविन लुईस क्रीज पर मौजूद

07:38 PM

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।

07:38 PM

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (कीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरॉन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह।

07:38 PM

वहीं मुंबई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। जेपी ड्युमिनी की जगह किरॉन पोलार्ड की दोबारा प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

07:38 PM

पंजाब की टीम में दो बदालव हुए हैं। दरअसल मयंक अग्रवाल और करुण नायर की जगह युवराज सिंह और मनोज तिवारी को प्लेइंग इलवेन में शामिल किया गया है।

07:38 PM

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 18:17 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+