For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MIvKXIP Preview: प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई और पंजाब में होगी कड़ी टक्कर

मुंबई। आईपीएल 11 का 50वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला बुधवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 12 में से 6 मैच जीतकर पांचवे स्थान पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 12 में से 5 मैच जीतकर छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो का मैच है। लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई ने लगातार तीन मैच जीतकर प्ले-ऑप में पहुंचने की अपनी उम्मीदें मजबूत की थीं लेकिन अपने पिछले मैच में उसे राजस्थान के हाथों करारी हार मिली थी।

हालांकि मुंबई के लिए रॉयल्स से मिली हार को भुलाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब की टीम बीच में लय खो बैठी है और इसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहीं मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप चल रहे हैं। पिछले मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे। अभी तक सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुइस का फॉर्म में लौटना राहत का सबब रहा है और इन दोनों से पारी की अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। इसके अलावा हार्दिक पांड्या जरूर शानदार फॉर्म में हैं और गेंद के साथ भी 18 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

पंजाब को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पंजाब की टीम आरसीबी के सामने सिर्फ 88 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में न क्रिस गेल का बल्ला चला था न ही लोकेश राहुल अपनी फॉर्म के मुताबिक प्रदर्शन कर पाए थे। ऐसे में मुंबई के खिलाफ ये दोनों बल्लेबाज अपना बेस्ट देने उतरेंगे। पंजाब का मध्यक्रम बेहद खराब रहा है। करुण नायर, मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाज अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी टीम केवल गेल और राहुल पर निर्भर हो रही है।

वहीं मार्कस स्टोइनिस और एरोन फिंच भी नियमित रन नहीं बना पा रहे हैं। पंजाब के लिए चिंता की बात ये है कि पिछले मैच में चोटिल मुजीब नहीं खेले थे। गेंदबाजी में कप्तान और मुजीब उर रहमान को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुजीब पिछले मैच में नहीं खेले थे। इस मैच में वह वापसी कर पाते हैं या नहीं यह मैच के दिन ही पता चलेगा। मोहित शर्मा, एंड्रयू टाई पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ पंजाब की टीम 88 रनों पर ही ढेर हो गई थी। और बाद में आरसीबी ने बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल कर ली थी।

Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 23:12 [IST]
Other articles published on May 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+