मुंबई। आईपीएल 11 का 37वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को शाम 4 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 9 में से 5 मैच जीतकर केकेआर प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है तो वहीं 9 में से 3 मैच जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम पांचवे नंबर पर है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच जीते हैं। जहां केकेआर ने चेन्नई को आसानी से मात दी थी तो वहीं मुंबई ने किंग्स इलेवन पंजाब को उसके होम ग्राउंड इंदौर में हराया। हालांकि अब अगर मुंबई को प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखना है तो रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कड़ी परीक्षा में होना होगा।
इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कुणाल पांड्या और रोहित शर्मा के बीच 21 गेंदों में 56 रनों की पारी ने मुंबई की नैया पार लगा दी। मेजबान को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए सभी पांचों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। मुंबई ने 4 घरेलू मैचों में से सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। ऐसे में अब उसके सामने अपने घर में भी चुनौती होगी।
Some of our #Knights enjoyed a practice match with local cricketers at the Parsee Gymkhana in Mumbai. 😄
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 5, 2018
📸s from the game! 🏏#MIvKKR #KKRHaiTaiyaar #IPL2018 pic.twitter.com/tot2N1vsDR
सूर्यकुमार यादव (340 रन) शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन जुटा रहे हैं। लेकिन उनके साथी बल्लेबाज लुईस ने निराश किया है जिससे मेजबान टीम को अपनी सलामी जोड़ी पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का रन जुटाना उनके लिए अच्छी बात है। विकेटकीपर ईशान किशन, जेपी डुमिनी, हार्दिक पंड्या और उनके भाई कुणाल ने पंजाब के खिलाफ अच्छा योगदान किया, वहीं खराब फॉर्म में चल रहे कीरोन पोलार्ड के फिर से बेंच पर बैठने की उम्मीद है जिनकी जगह बेन कटिंग को उतारना पक्का माना जा रहा है। हालांकि मुंबई के गेंदबाजों में मार्कंडे ने खासा प्रभावित किया है। इसके अलावा मैक्लेनांघन भी विकेट ले रहे हैं। समस्या डेथ ओवरों में रन खर्च करने की है जो मुंबई के गेंदबाज नहीं बचा पा रहे हैं।
हीं केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक शानदार तरीके से कप्तानी कर रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स पर 6 विकेट की शानदार जीत के बाद केकेआर की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई और लगातार तीसरी जीत से उसकी अगले दौर में क्वालीफाई करने की उम्मीद को भी बल मिलेगा। कार्तिक ने 9 मैचों में 280 रन बनाए हैं लेकिन वे अब भी सर्वाधिक रन जुटाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हैं। उनके बाद क्रिस लिन ने 260 और आंद्रे रसेल ने 207 रनाए। केकेआर के लिए एक अच्छा संकेत है। दरअसल चेन्नई के खिलाफ नितीश राना की जगह शुभमन गिल के बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन किया गया जिसका फायदा केकेआर को मिला और उन्होंने टीम को एक आसान सी जीत दिला दी।
Last night was obviously special. Apart from guiding us to victory, skipper @ImRo45 became the first Indian, nay Asian, batsman to hit 300-plus sixes in Twenty20 cricket.
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 5, 2018
Read on: https://t.co/eDpiIAVeKY#CricketMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/1IE1heLFHn
केकेआर के लिए सुनील नरेन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नरेन न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी विकेट रहे हैं। वहीं केकेआर की गेंदबाजी की बात करें तो टीम में नारायण, पीयूष चावला और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के रूप में 3 बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं। हालांकि तेज गेंदबाजी की बात करें तो अनुभवी जॉन्सन खासा महंगे साबित हुए थे। कुल मिलाकर केकेआर अपनी विनिंग टीम के साथ मैदान में उतरना पसंद करेगी।