oi-Amit Kumar
IPL 2018: Rajasthan Royals beat Mumbai Indians by 7 wicket, Match Highlight | वनइंडिया हिंदी
मुबंई। आईपीएल 11 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से रौंदकर अपनी प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए थे। ईश सोढ़ी की जगह डॉर्सी शॉर्ट और धवल कुलकर्णी की जगह श्रेयस गोपाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही लेकिन अंत में पारी लड़खड़ा गई। फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस ने शानदार पारी खेली। मुंबई ने पहले 10 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 86 रन बनाए को दूसरे 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर मात्र 82 ही रन बनाए। एक बार फिर से कप्तान रोहित फ्लॉप रहे और 0 पर आउट हो गए। मुंबई ने 20 ओवरों में 168 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान ने 18 ओवरों में ही लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने एक बार फिर से अकेले मैच जिता दिया। बटलर 53 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद रहे। इस बीच उन्होंने 5 छक्के और 9 चौके जड़े। वहीं कप्तान रहाणे 36 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। अंत में संजू सैमसन 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।
यहां पढ़ें मुंबई बनाम राजस्थान मुकाबले का LIVE CRICKET SCORE:-
1
43457
राजस्थान की पारी-
- बटलर-सैमसन की तूफानी पारी, राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त। जोस बटलर 53 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
- 165 के स्कोर पर राजस्थान पर तीसरा विकेट गिरा, सैमसन 14 गेंदों में 26 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने।
- राजस्थान को लगा दूसरा झटका, रहाणे 37 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट।
- पहले ही ओवर में गिरा राजस्थान का विकेट, डॉर्सी शॉर्ट 4 रन बनाकर आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान। डॉर्सी शॉर्ट और जोस बटलर क्रीज पर
मुंबई की पारी-
- मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए दिया 169 रनों का लक्ष्य। 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर बनाए 168 रन।
- 166 के स्कोर पर मुंबई का छठा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 21 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट। स्टोक्स ने लिया विकेट।
- 131 के स्कोर पर मुंबई का पांचवा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 3 रन बनाकर आउट। उनादकट ने लिया विकेट।
- 119 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन 12 रन बनाकर आउट। स्टोक्स ने लिया विकेट।
- मंबई को लगा तीसरा झटका, ईविन लुईस 42 गेंदों में 60 रन बनाकर कुलकर्णी का शिकार बने।
- ईविन लुईस ने 37 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 98/2
- फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा 0 पर आउट, मुंबई को लगा दूसरा झटका। 10.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 87/2, जोफ्रा आर्चर ने एक के बाद एक दो विकेट झटके।
- 31 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर ने मुंबई को दिया पहला झटका
- बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई की टीम। सूर्य कुमार यादव और ईविन लुईस क्रीज पर
- -----------------------------------------------------------------------------------
- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (कीपर), डी आर्सी शॉर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (कीपर), हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, क्रुणाल पांड्या, जीन-पॉल डुमिनी, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, May 13, 2018, 18:20 [IST]
Other articles published on
May 13, 2018