For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MIvRR Preview: करो या मरो मुकाबले में एक दूसरे को रोकने उतरेगी मुंबई-राजस्थान

मुबंई। आईपीएल 11 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें उस स्टेज में पहुंच चुकी हैं जहां एक हार उन्हें प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है। दरअसल दोनों ही टीमों ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं जिनमें दोनों टीमों को 5-5 मैचों में जीते मिली है। हालांकि नेट-रनरेट के हिसाब से मुंबई राजस्थान से आगे है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने शुरूआत में कई मैच हारने के बाद समय पर फार्म में वापसी की है। उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार दो मैचों में हराया।

पिछले मैच में कोलकाता में 102 रन से मिली जीत के बाद उसका मनोबल काफी बढा होगा। वहीं राजस्थान की टीम भी लगातार दो मैच जीतने के बाद जबरदस्त अंदाज में वापसी की है। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में शुक्रवार को रोचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। इस मैच में राजस्थान के लिए जोस बटलर ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बटलर पर मुंबई के खिलाफ भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। राजस्थान की बल्लेबाजी में जो एक शख्स लगातार रन उगल रहा है वो हैं युवा बल्लेबाज संजू सैमसन।

हालांकि कप्तान रहाणे का बल्ला अभी भी शांत है। बतौर कप्तान रहाणे को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा बेन स्टोक्स का खामोश रहना राजस्थान को परेशान कर रहा है। पिछले मैच में उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया था और बटलर के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे, लेकिन वो यहां भी विफल रहे थे। हालांकि अपनी छोटी-छोटी पारियों से कृष्णप्पा गौथम जरूर सभी को चकमा दे रहे हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने अपनी फिरकी से प्रभावित किया है। राजस्थान की गेंदबाजी की सारी उम्मीदें जोफ्रा आर्चर पर टिकी हैं।

वहीं मुंबई की बात करें तो उसके लिये एविन लुईस को छोड़कर उसके बाकी बल्लेबाजों ने रन बना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव इकलौते बल्लेबाज हैं जिनकी फॉर्म काफी शानदार रही है और मुंबई को उन्होंने अच्छी शुरूआत दी है। कप्तान रोहित ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 94 रन बनाये थे लेकिन उसके बाद से अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं।

हालांकि बेन कटिंग और हार्दिक पांड्या जैसे विस्फोटक निचले क्रम के बल्लेबाज राजस्थान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई की टीम ने लय गंवा दी लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गेंदबाजी में युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे इस सीजन की खोज रहे हैं और जोस बटलर एंड कंपनी पर अंकुश लगाने के लिए उनका चलना जरूरी है। हालांकि मुंबई को जसप्रीत बुमराह से भी काफी उम्मीदें होंगी जो अभी तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 22:25 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+