IPL 2018: MI vs RCB मैच प्रीव्यू: RCB और मुंबई अपनी 'एक चूक' से हो जाएंगे आईपीएल से बाहर !

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 11 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। आईपीएल 2018 में दोनों ही टीमें कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। मंगलवार को ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस जीत के लिए संघर्ष कर रही है तो वहीं विराट की सेना भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है। दोनों ही टीमें कल जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मैच में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो कमाल दिखा सकते हैं। दोनों ही टीमों को अपने इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में वो अपने बल्ले से कमाल दिखाएंगे। रोहिहित शर्मा आईपीएल में अ तक 4403 रन बनाकर चुके हैं।

विराट कोहली: इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के पास इस मैच में रोहित शर्मा से 34 अर्धशतक की बराबरी करने का मौका है। आईपीएल 11 के इस सीजन में विराट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विराट ऑरेंज कैप की रेस में हैं। अगर कल के मैच में वो अर्धशतक बना देते है तो वो रोहित के 34 अर्धशतक की बराबरी कर देंगे।

उमेश यादव: इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बेहतरीन गेंदबाज उमेश यादव के पास इतिहास रचने का मौका है। इस सीजन में अब तक अच्छी गेंदबाजी करने वाले उमेश यादव ने अपने 100 विकेट पूरे कर लिए है। मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले में अगर वो 3 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वो पूर्व क्रिकेटर जहीर खान (102) के रिकॉर्ड तो तोड़ देंगे।

संभावित टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स: रोहित शर्मा(कप्तान)इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, किशन किशन, जेपी डुमिनी, क्रुनल पन्यादा, हार्डिक पांड्य, बेन कटिंग, मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमरा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली( कप्तान) क्विनटन डे कोक (विकेट), ब्रेंडन मैकुलम, मनदीप सिंह, मानन वोहरा, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजेंद्र चहल

Story first published: Monday, April 30, 2018, 20:22 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+