|
इसलिए लुंगी को वापस जाना पड़ा अफ्रीका
अब खबर है कि टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी बीच में टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार (13 अप्रैल, 2018) को दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज के पिता की मृत्यु हो गई है। हाल के दिनों में उनका ऑपरेशन हुआ था। लुंगी का वापस लौटना सीएसके के पेस अटैक के लिए क्षति माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा था।
|
ये खिलाड़ी भी हो चुके हैं बाहर
इस बार पहली बार एनगिडी को आईपीएल में हिस्सा लेने का मौका मिला था। हालांकि अभी तक उन्होंने सीएसके के लिए कोई मैच नहीं खेला है। आपको बता दें कि पहले मैच में टीम को जीत दिलाने वाले केदार जाधव चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच में सुरेश रैना चोट के चलते आने वाले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वहीं फैफ डुप्लेसी भी चोट के चलते पहले दो मैच में नहीं खेल पाए।
|
अब पुणे में होंगे चेन्नई के घरेलू मैच
वहीं कावेरी विवाद के चलते चेन्नई में मैच के दौरान काफी विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इसके चलते सीएसके के गढ़ कहे जाने चेन्नई के स्टेडियम की जगह सभी मैच पुणे में कराए जाने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications
