For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018 Opening Ceremony: रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ आईपीएल, इन कलाकारों ने बांधा समां

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन शुरू हो चुका है। आईपीएल 11 का पहला मैच दो सला बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह दो दमदार और सफल टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुंबई तीन बार (2013, 2015 और 2017) खिताब अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई (2010, 2011) दो बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है।

हालांकि उससे पहले हर बार की तरह इस बार भी रंगारंग कार्यक्रम हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्ना भाटिया, प्रभुदेवा, मीका सिंह ने परफॉर्म कर समां बांध दिया। इससे पहले आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला, सीओए की सदस्य डायना इडल्जी, बीसीसीआई मेंबर अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी और एक्टिंग पर्सीडेंट सीके खन्ना ने वीवो आईपीएल 2018 की आधिकारिक रूप से शुरू करने की घोषणा की।

यहां पढ़ें और देखें ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी हर खबर-

  • मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुकी है। अब से कुछ ही देर में टॉस होगा। मैच का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • 6:55PM- जैकलीन ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस। अब ऋतिक रोशन आए आए हैं।
  • 6:42PM- मीका सिंह परफॉर्म कर रहे हैं।
  • 6:35PM- तमन्ना भाटिया ने बाहुबली थीम पर डांस किया।
  • 6:25PM- वरुण धवन के बाद अब प्रभुदेवा कर रहे हैं परफॉर्म
  • 6:22PM- वरुन धवन दे रहे हैं पहली परफॉर्मेंस। श्री गणेशा देवा पर धवन कर रहे हैं परफॉर्म
  • 6:20PM आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने किया आईपीएल 11 का उद्घाटन, रंगारंग कार्यक्रम शुरू।
  • 6:00PM अब से थोड़ी देर में ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। फिलहाल स्टेडियम में तौयारी चल रही है। बॉलीवुड स्टार्स प्रिपरेशन कर रहे हैं। आप ऑनलाइन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 20:42 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+