For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018 ओपनिंग सेरेमनीः जानिए कब, कहां, कैसे देख सकते हैं लाइव, ये बॉलीवुड स्टार करेंगे परफॉर्म

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर लीगों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2018) का 11वां संस्करण 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। एक से बढ़कर एक 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

आईपीएल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका एक बड़ा कारण दो साल बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी भी है। लीग का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (कुल तीन बार और सबसे अधिक खिताब विजेता) और दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स (दो बार की खिताब विजेता) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि इस बार मैच से कुछ समय पहले ही ओपनिंग सेरेमनी होगी। हर बार की तरह इस बार भी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार अपने डांस का तड़का लगाएंगे। आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी इस बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी जहां इस सेरेमनी के बाद सीजन का पहला मैच मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा।


टॉप परफॉर्मर:
बॉलीवुड स्टार्स में वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीज उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगे। अभिनेता रणवीर सिंह भी परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते परफॉर्म नहीं करेंगे। हालांकि जहां पहले इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लेडी गागा, कैटी पैरी और ब्रायन एडम्स जैसे पॉप स्टार आने वाले थे, तो वहीं अब बजट कटौती की योजना के बाद बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन, प्रभुदेवा, वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीजति अपनी चमक बिखेरेंगे। ओपनिंग सेरेमनी के लगभग 90 मिनट तक चलने की उम्मीद है और ये मैच से 15 मिनट पहले यानी शाम 7 बजकर 15 मिनट तक समाप्त हो जाएगी।


समय- ओपनिंग सेरेमनी शाम 5 बजकर 30 मिनट से लगभग 7 बजे तक चलेगी।
किस टीवी पर देख सकेंगे लाइव- आईपीएस से जुड़े सभी ईवेंट्स का प्रसारण स्टारसपोर्ट्स पर होगा। आप StarSports 1, HD1, StarSports 3, HD3 पर ओपनिंग सेरेमनी लाइव देख सकते हैं। कुल 12 चैनल पूरे कार्यक्रम को प्रसारित करेंगे।
ऑनलाइन- हॉस्टार एप्प और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।


आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार सभी कप्तान उपस्थित नहीं रहेंगे। केवल धोनी और रोहित शर्मा ही मौजूद रहेंगे क्योंकि इन दोनों कप्तान को पहला मैच खेलना है।

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 16:42 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+