नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11 वां संस्करण अपनी समाप्ति की ओर है। रविवार को चेन्नई और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच लीग चरण का आखिरी मैच खेला गया। चेन्नई ने आखिरी मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद 14 गेमों में से 9 जीतकर 18 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर है। वहीं चेन्नई भी 14 में 9 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद को अपने आखिरी लीग मैच में हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी प्ले-ऑफ में जगह पक्की कर ली है। अब पंजाब के हारने के साथ ही चौथा स्थान राजस्थान रॉयल्स का तय हो गया है।
प्लेऑफ में पहुंची टॉप 4 टीमें-
क्वालीफायर और एलिमनेटर
लीग मैच खत्म होने के बाद टॉप की दोनों टीमें पहले क्वालीफायर (1) में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। वहीं नंबर तीन और चार पर मौजूद टीमें एलिमनेटर मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेंगी। जिसके बाद क्वालीफायर 1 की हारी हुई हुई टीम एलिमनेटर मुकाबले की विजेता टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ेगी और अंत में क्वालीफायर 2 की विजेता टीम क्वालीफायर 1 की विजेता टीम से फाइनल में भिड़ेगी।
टिकट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
टीवी चैनल्सः स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंगः hotstar.com
टाइमिंगः सभी प्लेऑफ गेम शाम 7 बजे से शुरू होंगे और टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। (भारतीय समयनुसार)
ये रहा प्लेऑफ शेड्यूल
22 मई (मंगलवार) - क्वालीफायर 1 (शाम 7 बजे IST)
सनराइजर्स हैदराबाद (1) बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (2)- मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
23 मई (बुधवार) - एलिमिनेटर (शाम 7 बजे IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स- कोलकाता (ईडन गार्डन्स स्टेडियम)
24 मई- इस दिन कोई मैच नहीं है।
25 मई (शुक्रवार) - क्वालीफायर 2 (शाम 7 बजे IST)
क्वालिफायर 1 की हारी हुई टीम बनाम एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम- कोलकाता (ईडन गार्डन्स स्टेडियम)
27 मई (रविवार) फाइनल- (शाम 7 बजे IST)
क्वालीफायर 1 की विजेता टीम बनाम क्वालीफायर 2 की विजेता टीम- मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
28 मई- फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व दिन
नोट- क्वालीफायर और एलिमनेटर मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।