नई दिल्ली। भारत को अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल के अपने दूसरे ही मैच में कमाल का प्रदर्शन कर किया है। शॉ ने न केवल फिफ्टी जड़ी है बल्कि इतिहास रच दिया है। जी हां, दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। कॉलिन मुनरो के साथ ओपनिं के लिए आए पृथ्वी शॉ ने कोलकाता के हर गेंदबाज की धुनाई की। शॉ ने मिचेल जॉन्सन जैसे लीजेंड गेंदबाज की गेंद पर छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके व 2 छक्के जड़े।
इसी के साथ पृथ्वी शॉ आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। शॉ ने 18 साल 169 दिन की उम्र में फिफ्टी जड़ी है। हालांकि इतने ही साल और दिनों में संजू सैमसन ने भी फिफ्टी जड़ी थी। कुल मिलाकर आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों में शॉ और सैमसन पहले नंबर पर हैं। पृथ्वी शॉ ने अपने आईपीएल के पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 10 गेंदों में 22 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
18 साल 169 दिन- पृथ्वी शॉ (2018*)
18 साल 169 दिन- संजू सैमसन (2013)
18 साल 212 दिन- ऋषभ पंत (2016)
18 साल 292 दिन- ईशान किशन (2017)
19 साल 1 दिन- एस गोस्वामी (2008)
19 साल 253 दिन- मनीष पांडे (2009)
Prithvi Shaw brings up his first VIVO IPL fifty, in just his second game. What a display! 👏🏻👏🏻
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) April 27, 2018
He is the joint youngest ever! 😮 ❤#DilDilli #Dhadkega #DDvKKR pic.twitter.com/AvIPekJW7D
This young man is a sensation! ❤
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) April 27, 2018
That knock by @PrithviShaw was just too good!#DilDilli #Dhadkega #DDvKKR pic.twitter.com/b2ruAOjHBB