स्मिथ की जगह राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुआ यह तूफानी बल्लेबाज
नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ के आईपीएल 2018 से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। विकेटकीपर क्लासेन को राजस्थान की टीम ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है।
दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को राजस्थान की टीम ने इसलिए चुना है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में खत्म हुई भारत के खिलाफ वनडे और टी 20 दोनों ही सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 26 साल के इस खिलाड़ी ने वनडे और टी 20 दोनों में ही भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए अपने दूसरे ही मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ को बॉल टैंपरिंग की घटना में शामिल पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर एक साल का बैन लगा दिया था। इसके बाद स्मिथ और वॉर्नर दोनों को ही इस बार आइपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि इन स्मिथ और वॉर्नर दोनों ने ही अपनी-अपनी आईपीएल टीमों की कप्तानी पहले ही छोड़ दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
