For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RRvCSK Preview: धोनी ब्रिगेड़ के सामने होगी राजस्थान की 'अग्नि परीक्षा'

जयपुर। आईपीएल 11 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा। 10 में से सात मैच जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे स्थान पर है तो वहीं 10 में 4 मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स छठे स्थान पर है। राजस्थान की टीम अभी भी प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है और ये मैच उसकी किस्मत का फैसला कर सकता है। अगर राजस्थान चेन्नई को हरा देता है तो उसके प्ले-ऑप में पहुंचने के चांसेस बढ़ जाएंगे। लेकिन एक हार उसे बाहर भी कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई का प्रदर्शन खेल के तीनों विभाग में शानदार रहा है। टीम संतुलित है और इसलिए किसी भी टीम के लिए उसे हराना आसान नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किए हैं। शेन वाटसन का स्थान हालांकि तय है। उनके साथ कभी अंबाती रायुडू तो कभी फाफ डु प्लेसिस पारी की शुरुआत करने आते हैं। राजस्थान के खिलाफ वाटसन का साथी कौन होगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा। हालांकि रायडू फॉर्म में चल रहे हैं ये चेन्नई के लिए अच्छा संकेत है। रायुडू इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे जिसका ईनाम उन्हें भारत की वनडे टीम में वापसी के तौर पर मिला है। सुरेश रैना के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। हालांकि उन्होंने कुछ छोटी लेकिन अहम पारियां खेली हैं। टीम को हालांकि रैना से बड़ी पारी की जरूरत है जिसे खेलने में रैना सक्षम भी हैं। बाकी आखिर का काम धोनी किस तरह निपटा रहे हैं ये हम सभी अच्छे से जानते हैं।

चेन्नई की गेंदबाजी की बात करें तो टीम के पास अच्छे विकल्प हैं। पिछले कुछ मैचों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एन्गिडी और के.एम. आसिफ ने काफी प्रभावित किया है। वहीं शार्दूल ठाकुर टीम के आक्रमण का अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे रविंद्र जडेजा भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। कर्ण शर्मा और इमरान ताहिर के रूप में दो लेग स्पिनर मौजूद हैं।

हालांकि होम टीम राजस्थान के लिए अच्छी खबर ये है कि उसने ओपनर के रूप में जोस बटलर जैसा विस्फोटक बल्लेबाज ढूंढ़ लिया है। लेकिन इसके अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों राह से भटक गई हैं। बटलर के अलावा बल्लेबाजी में सिर्फ संजू सैमसन का बल्ला ही कमाल दिखा सका है। जीत के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपने बल्ले से बड़ी पारी निकालनी होगी वहीं बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी को भी अपनी फॉर्म में लौटना होगा। इसके अलावा ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौथम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने काफी प्रभावित किया है। जयदेव उनादकट भी धीरे-धीरे लय पकड़ रहे हैं लेकिन निरंतरता बनाए रखने में असफल रहे हैं। राजस्थान को चेन्नई के खिलाफ उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

Story first published: Thursday, May 10, 2018, 23:05 [IST]
Other articles published on May 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+