oi-Amit Kumar
हैदराबाद। आईपीएल 11 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां राजस्थान ने दिल्ली को 10 रनों से हरा दिया। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान का स्कोर जब 17.5 ओवरों में 153/5 था तब बारिश आ गई और फिर डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक खेल को 6 ओवर का किया गया और दिल्ली को जीत के लिए 6 ओवरों में 71 रन बनाने थे। लेकिन दिल्ली 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी।
RRvsDD Live Cricket Score:-
- बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान ने दिल्ली को 10 रनों से हराया
- 50 के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। शंकर बने लाफलिन का दूसरा शिकार।
- 46 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 20 रन बनाकर आउट। उनादकट ने लिया विकेट।
- 34 के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, मैक्सवेल 17 रन बनाकर आउट। लाफलिन ने लिया विकेट।
- 3 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 29/1, मैक्सवेल और पंत क्रीज पर हैं।
- मैक्सवेल और कॉलिन मुनरो आए हैं बल्लेबाजी के लिए। लेकिन कृष्णप्पा गौतम की पहली ही गेंद पर कॉलिन मुनरो रन आउट हो गए।
- 11:55 पर शुरू होगा मैच, दिल्ली को जीत के लिए 6 ओवरों में बनाने होंगे 71 रन। 2 ओवर का पावर प्ले होगा इसके अलावा एक गेंदबाज अधिकतम दो ओवर की करा सकेगा।
- खुशखबरी!! 11:55 पर शुरू होगा मैच
- काफी समय से हो रही है बारिश। ओवरों में कटौती शुरू।
- तेज बारिश के कारण मैच रुका। राजस्थान का स्कोर 17.5 ओवर के बाद 153/5
- 150 के स्कोर पर राजस्थान का पांचवा विकेट गिरा, बटलर 29 रन बनाकर बोल्ड। मोहम्मद शमी ने लिया विकेट।
- 112 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 45 रन बनाकर आउट। नदीम ने लिया दूसरा विकेट।
- 90 के स्कोर पर राजस्थान को लगा तीसरा झटका, सैमसन 37 रन बनाकर बोल्ड। नदीम ने लिया विकेट।
- 7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 58/2, रहाणे और सैमसन क्रीज पर हैं।
- 28 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, बेन स्टॉक्स 16 रन बनाकर आउट। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर विकेट कीपर ऋषभ पंत ने लपका कैच।
- राजस्थान को लगा पहला झटका, डॉर्सी शॉर्ट 6 रन बनाकर रन आउट। शहबाज नदीम के ओवर में विजय शंकर के डायरेक्ट थ्रो ने शॉर्ट को चलता किया।
- दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए हैं। अमित मिश्रा की जगह नदीम और डेनियल क्रिश्चियन की जगह ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डी अर्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर (कीपर), कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लाफलिन।
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): कॉलिन मुनरो, गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत (कीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतीया, क्रिस मॉरिस, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 19:18 [IST]
Other articles published on
Apr 11, 2018