
जयपुर। आईपीएल 11 का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां राजस्थान ने पंजाब को 15 रनों से करारी शिकस्त दी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में महिपाल लमरोर, स्टुअर्ट बिन्नी और ईश सोढ़ी की वापसी हुई थी। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में दो बदलाव हुए। दरअसल मयंक अग्रवाल की जगह अक्षदीप नाथ और अंकित राजपूत की जगह मोहित शर्मा की वापसी हुई थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत खराब रही और आउट ऑफ द फर्म चल रहे कप्तान रहाणे सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हालांकि एक छोर से विकेट गिरते रहे तो दूसरे छोर से जोट बटलर तेजी से रन बनाते रहे। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर (58 गेंदों में 82 रन) संजू सैमसन (22 रन), बेन स्टोक्स (14 रन) और स्टुअर्ट बिन्नी (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। हालांकि पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और खासतौर पर एंड्रयू टाई (34 रन देकर 4 विकेट) और मुजीब (21 रन देकर 2 विकेट) ने कमाल की गेंदबाजी की।
हालांकि जीत के लिए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए क्रिस गेल 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद बल्लेबाजी में बदलाव करते हुए खुद कप्तान अश्विन बल्लेबाजी के लिए लेकिन 0 पर ही गौथम का शिकार बने। एक छोर से विकेट गिरते रहे और एक छोर से केएल राहुल तेजी से रन बनाते रहे। राहुल अंत में 70 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं राहुल के अलावा केवल मार्कस स्टोनिस (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पंजाब 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। इसी जीत के साथ ही राजस्थान की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।
यहां पढ़ें राजस्थान बनाम पंजाब का LIVE CRICET SCORE:-
पंजाब की पारी-
राजस्थान की पारी-