RRvKKR: केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

जयपुर। आईपीएल 11 का 15वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां केकेआर ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। केकेआर की तरफ से दिनेश कप्तान कार्तिक 23 गेंदों में 42 रन और नितीश राना 27 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दोनों टीमें विनिंग टीम के साथ ही खेलीं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने रहाणे की 19 गेंदों में 36 रन की तेज पारी और डी आर्सी शॉर्ट की 43 गेंदों में 44 रनों की सधी हुई पारी के दम पर 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी 30 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। वहीं केकेआर की तरफ से कुलदीप और चावला ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। जीत के लिए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से उथप्पा ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए। इसके अलावा नरेन ने भी 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली।
यहां पढ़ें RRvKKR का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- कार्तिक की कप्तानी पारी, केकेआर ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया। केकेआर की तरफ से दिनेश कप्तान कार्तिक 23 गेंदों में 42 रन और नितीश राना 27 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
- केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, उथप्पा 48 रन बनाकर आउट।
- 70 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, नरेन 35 रन बनाकर रन आउट।
- पहले ही ओवर में लगा केकेआर को झटका, 0 पर बोल्ड हुए क्रिस लिन। गौथम ने लिया विकेट।
राजस्थान की पारी-
- राजस्थान ने केकेआर को जीत के लिए दिया 161 रनों का लक्ष्य। 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर बनाए 160 रन।
- 160 के स्कोर पर राजस्थान का 8वां विकेट गिरा, कुलकर्णी 3 रन बनाकर रन आउट।
- 141 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, श्रेयस गोपाल 0 पर आउट। करन ने लिया विकेट
- 141 के स्कोर पर राजस्थान को लगा छठा झटका, गौथम 12 रन बनाकर आउट। करन ने लिया विकेट।
- 122 के स्कोर पर राजस्थान का पांचवा विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 14 रन बनाकर आउट। चावला ने लिया विकेट।
- राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, त्रिपाठी 15 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव ने लिया विकेट।
- 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 106/4
- 98 के स्कोर पर राजस्थान को लगा तीसरा झटका, डी आर्सी शॉर्ट 44 रन बनाकर बोल्ड। नितीश राना ने किया बोल्ड
- 62 के स्कोर पर राजस्थान को लगा दूसरा झटका, पिछले मैच के हीरो संजू सैमसन बने शिवम मावी का शिकार। 8 गेंदों में बनाए 7 रन।
- 54 के स्कोर पर राजस्थान को लगा बड़ा झटका, रहाणे 36 रन बनाकर रन आउट। कार्तिक के बेहद ही सटीक थ्रो ने रहाणे को भेजा पवेलियन।
- रहाणे की तेज बैटिंग, राजस्थान की सधी हुई शुरुआत। 6 ओवर के बाद स्कोर 48/0
- रहाणे ने नरेन के एक ओवर में लगाए 4 चौके, राजस्थान की सधी हुई शुरुआत 4 ओवर के बाद स्कोर 27/0
- राजस्थान की बैटिंग शुरू। बल्लेबाजी के लिए आए रहाणे-आर्सी शॉर्ट।
- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों टीमें विनिंग टीम के साथ ही खेल रही हैं।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डीअर्सी शॉर्ट, संजू सैमसन (कीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लाफलिन।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राना, दिनेश कार्तिक (कीपर/कप्तान), आंद्रे रसेल, शुबमन गिल, टॉम करन, पियुष चावला, शिवम मावी, कुलदीप यादव
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
