IPL Match Preview: राजस्थान के खिलाफ जीत के क्रम को बरकरार रखने उतरेगी मुंबई इंडियंस

जयपुर। आईपीएल-11 का 21वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को रात 8 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान के होमग्राउंड में हो रहे इस मैच में अनुभवी क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे अपनी टीम को जीत के क्रम पर वापस लाने का पूरा प्रयास करेंगे। राजस्थान ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों पुणे में 64 रन से गंवाया था जिसके बाद टीम तालिका में पांचवें नंबर पर खिसक गई है। चेन्नई के खिलाफ मैच में राजस्थान को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभाग में पटखनी मिली थी जिसका टीम मेंटर शेन वार्न ने भी जिक्र किया था। राजस्थान के कप्तान इस मैच में मात्र 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि ओपनिंग में उन पर अच्छी शुरूआत की जिम्मेदारी थी।

राजस्थान को ओपनिंग में एक टिकाऊ बल्लेबाज की जरूरत

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान ने डॉर्सी शॉर्ट की जगह क्लासेन से ओपनिंग कराई लेकिन ये अफ्रीकी हीरो भी 7 रन बनाकर चलता बने। कुल मिलाकर राजस्थान को ओपनिंग में एक टिकाऊ बल्लेबाज की जरूरत है जो रहाणे के साथ अच्छी शुरुआत दे सके। राजस्थान में हैनरी क्लासेन और संजू सैमसन जैसे अच्छे बल्लेबाजों ने भी पिछले मैच में ओपनिंग क्रम में निराश किया और दबाव में केवल मध्यक्रम के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को छोड़कर कोई अन्य खिलाड़ी अच्छा स्कोर नहीं कर सका। स्टोक्स ने राजस्थान की तरफ से इस मैच में सर्वाधिक 45 रन बनाए। स्टोक्स का रन बनाना राजस्थान के लिए अच्छी खबर है। हालांकि टीम को गेंदबाजी में काफी सुधार करना होगा। रहाणे ने पिछले मैच में बिन्नी को शामिल किया था लेकिन बिन्नी ने दो ओवर में ही 33 रन लुटाए और 16.50 के इकोनोमी रेट से रन देकर सबसे महंगे साबित हुए। इसके अलावा जयदेव उनादकट, के गौतम और स्टोक्स ने भी महंगी गेंदबाजी की। बेन लाफलिन और श्रेयस गोपाल को ही विकेट हाथ लगे जो अभी तक टीम के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।

जीत रोहित शर्मा का हौंसला बढ़ाने वाली रही है

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 46 रन से जीत दर्ज की थी। लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई ने जीत का क्रम हासिल किया है। ये जीत रोहित शर्मा का हौंसला बढ़ाने वाली रही है और दो बार की चैंपियन टीम मुंबई राजस्थान के खिलाफ इस लय को बनाए रखने का पूरा प्रयास करेगी। रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे टीम 46 रन की जीत दर्ज करने में सफल रही। वेस्टइंडीज के इविन लुईस ने 65 रन की पारी खेलकर अपनी भूमिका निभायी और उनके अलावा टीम में किरोन पोलार्ड और पंड्या बंधु-हार्दिक और कृणाल मौजूद हैं।

पोलार्ड का चोट से उबरना भी मुंबई इंडिंयस के लिये अच्छी खबर

इसके अलावा पोलार्ड का चोट से उबरना भी मुंबई इंडिंयस के लिये अच्छी खबर है। वहीं हार्दिक का पांच गेंद में 17 रन जुटाना सकारात्मक हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को बड़ी पारी खेलने से रोक दिया। मुंबई की गेंदबाजी में मयंक मार्कंडे 8 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा दिखता है जिसमें एम जे मैकलेनाघन, हार्दिक, मुस्तफिजुर रहमान, मयंक मार्कंडेय और कृणाल शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स पेपर में बेहद मजबूत टीम नजर आती है लेकिन अभी उसके उस कॉम्बीनेशन की जरूरत है जो उसे जीत दिला सके। इस मैच में उसके अब तक के टॉप स्कोरर संजू सैमसन का चलना भी जरूरी है जो पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

रविवार, 22 अप्रैल

मैच 21: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

रात 8 बजे IST, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 23:47 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+