Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RRvSRH: धमाकेदार गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान को 11 रनों से हराया

IPL 2018 : Sunrisers Hyderabad defeats Rajasthan Royals by 11 runs | वनइंडिया हिंदी

राजस्थान। आईपीएल-11 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां हैदराबाद ने राजस्थान को 11 रनों से हरा दिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। मोहम्मद नबी की जगह एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल किया गया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में दो बदलाव हुए थे। ईश सोढ़ी और महिपाल लमरोर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। धवन 6 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि पहली बार ओपनिंग कर रहे एलेक्स हेल्स ने जरूर सधी हुई पारी खेली। हेल्स 39 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने फिर से धमाकेदार पारी खेली। विलियमसन 43 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए।

पिछले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले मनीष पांडे 16 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन (6) पठान (2), साहा (11) और राशिद 1 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से आर्चर ने एक बार फिर से सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। गौथम को 2 और उनादकट व सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।

वहीं जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरी राजस्थान की शुरुआत भी खराब रही। त्रिपाठी 4 रन बनाकर आउट हुए। त्रिपाठी के बाद फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने जरूर 30 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि बेन स्टोक्स जरूर 0 पर आउट हुए। वहीं बटलर भी 10 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद महिपाल लमरोर 11 रन बनाकर आउट हुए। एक बार को लगा कि राजस्थान आसानी से मुकाबला जीत लेगी लेकिन हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के ने राजस्थान के बल्लेबाजों को शॉट्स लगाने का मौका तक नहीं दिया। गौथम 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि एक तरफ कप्तान अजिंक्य रहाणे 53 गेंदों में 65 रन बनाकर जरूर नाबाद रहे लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

वहीं हैदराबाद की तरफ से राशिद खान ने एक बार फिर से कसी हुई गेंदबाजी की। हालांकि हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौन 23 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। इसके अलावा संदीप, थंपी, राशिद और पठान ने एक-एक विकेट लिया। इसी जीत के साथ हैदराबाद प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है।

    Story first published: Sunday, April 29, 2018, 19:36 [IST]
    Other articles published on Apr 29, 2018
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+