राजस्थान। आईपीएल-11 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को शाम 4 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को दो मुकाबले होंगे। दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। हैदराबाद के बल्लेबाज भले ही ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हों लेकिन गेंदबाज बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा स्कोर डिफेंड कर रहे हैं।
पिछले मैच में कम स्कोर बनाने के बाद भी जिस ढंग से सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया। उससे राजस्थान काफी चिंतित होगी। सनराइजर्स ने अब तक खेले सात मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है। इसमें दो मैच कम स्कोर बनाने के बाद भी SRH ने जीते हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
राजस्थान की टीम आल राउंडर कृष्णप्पा गौतम के शानदार प्रदर्शन के कारण लगातार हार से बच गयी थी। उसने बीते रविवार मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से मात दी। मेजबान टीम उम्मीद करेगी कि कप्तान अजिंक्य रहाणे अच्छा प्रदर्शन कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाये और भारतीय टेस्ट टीम का यह उप कप्तान भी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेगा।
Check out the #OrangeArmy as they get into game mode for tomorrow when we meet #RR again, this time at their home. #RRvSRH pic.twitter.com/aUbjLfwBo8
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 28, 2018
इसके अलावा हैदराबाद के खिलाफ संजू सैमसन से भी काफी उम्मीद होंगी। सैमसन रॉयल्स के लिए इस सीजन में सबसे अहम बल्लेबाज साबित हुए हैं। अब तक इस आईपीएल में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सैमसन 6 मैच में 239 रन बना चुके हैं। हालांकि राजस्थान के लिए अच्छी खबर है बेन स्टोक्स का चलना। जोस बटलर भी RR की बल्लेबाजी को और ताकत दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लाफलिंग पर पूरा दारोमदार होगा।
हैदराबाद की बात करें तो विलियमसन और शिखर धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की है। ये अलग बात है कि पिछले मैच में शिखर धवन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में वो भी इस मैच में इसकी कसर पूरी करना चाहेंगे। T-20 के नंबर एक गेंदबाज राशिद खान सनराइजर्स के लिए भी अहम साबित हो रहे हैं।
Coming together is a beginning. Keeping together is progress. Working together is success. #HallaBol #Cricket #IPL2018 pic.twitter.com/c0FYvqgl1U
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2018